शहर

Jharkhand: JPSC परीक्षा धांधली में CID की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों में 20 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा अनियमितता मामले में CID ने कार्रवाई तेज करते हुए 4 जिलों के 20 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है।

Image

रांची से पलामू तक CID का छापा (फाइल फोटो)

Photo : ANI

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षा प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितता और धांधली के मामले में सीआईडी (CID) की टीम ने सोमवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों ने राज्य के चार प्रमुख जिलों, रांची, बोकारो, पलामू और हजारीबाग में एक साथ करीब 20 विभिन्न स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इस कार्रवाई के बाद से परीक्षा से जुड़े महकमों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

4 जिलों में एक साथ दबिश, खंगाले जा रहे अहम साक्ष्य

CID की विशेष जांच टीम (SIT) ने सोमवार सुबह से ही निर्धारित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। छापेमारी के दौरान मुख्य रूप से परीक्षा संचालन, ओएमआर शीट मूल्यांकन और डेटा प्रोसेसिंग से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इस दौरान जांच टीम कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य जैसे हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव और लैपटॉप और अन्य संवेदनशील रिकॉर्ड खंगाल रही है।

परीक्षा में कथित धांधली और भ्रष्टाचार की जांच

यह पूरी कार्रवाई जेपीएससी (JPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षाओं में अनुचित साधनों के प्रयोग, ओएमआर सीट में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े के आरोपों की जांच के सिलसिले में की जा रही है। अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद लगातार धांधली के आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद राज्य सरकार के निर्देश पर सीआईडी को इस मामले की विस्तृत जांच सौंपी गई थी।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article