शहर

झारखंड में आकाशीय बिजली बनी काल, पिछले 24 घंटों में 11 लोगों की हुई मौत

झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की कई दर्दनाक घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इन घटनाओं में महिलाएं, पुरुष और एक 10 वर्षीय बच्ची भी शामिल हैं, जो अलग-अलग जिलों में इस प्राकृतिक आपदा का शिकार बने।

Image

झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर (AI फोटो)

Jharkhand Lightning Strike Deaths: झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं और 10 साल की एक बच्ची शामिल है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को जानकारी के देते हुए बताया कि खूंटी जिले में चार और रामगढ़ में दो लोगों की मौत हुई जबकि लोहरदगा, देवघर, जामताड़ा, साहिबगंज और गिरिडीह जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। खूंटी जिले में रविवार को अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई।

घायलों को इलाज जारी

पुलिस ने बताया कि खूंटी जिले के मारंगहाडा थाना क्षेत्र के देव मैदान के पास बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जब वे पास के जंगल की ओर जा रहे थे। मृतकों में 16 साल का एक लड़का और 42 साल का एक व्यक्ति, सुखराम मुंडा शामिल थे। पुलिस के अनुसार एक अन्य घटना में, कर्रा थाना क्षेत्र के पात्राटोली गांव में क्रिकेट खेलते समय बिजली गिरने से 22 साल के प्रेम बखाला की मौत हो गई और तीन अन्य लोग झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए रांची के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

10 साल की बच्ची मौत

लोहरदगा जिले के कैरो गांव में सोमवार को बिजली गिरने से 35 साल की महिला रेखा देवी की मौत हो गई। बरहरवा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी नितिन खंडेलवाल ने बताया, "साहिबगंज जिले में बिजली गिरने से 10 साल की बच्ची पोरायनी हेम्ब्रम की मौत हो गई। बच्ची उस समय एक पेड़ के नीचे खेल रही थी।"

खेत में काम करते समय बिजली गिरने से मौत

देवघर में, एक पेड़ के नीचे पनाह लेने के दौरान बिजली गिरने से मुंद्रिका देवी (30) की मौत हो गई। यह घटना मोहनपुर पुलिस स्टेशन इलाके के बसबुटिया गांव में हुई। अधिकारियों के अनुसार रामगढ़ जिले में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। 49 वर्षीय महिला मानसी देवी की खेत में काम करते समय बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में गोला प्रखंड के डुंडीगाछी गांव के 68 वर्षीय व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत हो गई।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article