शहर

झारखंड का मौसम (25 Jan 2026) Jharkhand Weather Today: झारखंड में बढ़ेगा पारा, सुबह कोहरा और दिन में धूप; गणतंत्र दिवस के बाद दिख सकता है बदलाव

झारखंड का मौसम (झारखंड में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25 Jan 2026: झारखंड में सर्दी अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ती दिख रही है। सुबह हल्का कोहरा और ठंड लोगों को सतर्क कर रही है, लेकिन दिन में निकलती धूप मौसम को सुहावना बना रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं और 30 जनवरी तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। आइए जानते हैं झारखंड के मौसम का हाल।

Image

झारखंड में मौसम का कल से बदलेगा मिजाज

Photo : Times Now Digital

झारखंड में आज का मौसम (25 Jan 2026): झारखंड के मौसम में इन दिनों हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह के वक्त ठंड और कोहरे का एहसास बना हुआ है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, धूप लोगों को राहत देने लगती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलने के संकेत हैं।

गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा मौसम

26 जनवरी को झारखंड में सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है, जिससे शुरुआती घंटों में दृश्यता कम रहेगी। हालांकि, दिन बढ़ने के साथ आसमान साफ होने की उम्मीद है और पूरे दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है, जिससे परेड, कार्यक्रमों और यात्राओं पर मौसम का खास असर नहीं पड़ेगा।

तापमान में बढ़ोतरी, पश्चिमी जिलों में ज्यादा गर्मी

बीते 24 घंटों में राज्य भर में मौसम शुष्क रहा और कई इलाकों में दिन का तापमान बढ़ा है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में रातें अब भी ठंडी हैं, लेकिन दिन में धूप तीखी महसूस हो रही है। पश्चिमी झारखंड के चतरा, पलामू और गढ़वा जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में भी गर्माहट बढ़ने के संकेत हैं।

आगे क्या कहता है पूर्वानुमान

मौसम विभाग का कहना है कि 30 जनवरी तक राज्य में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह हल्का कोहरा और दिन में आंशिक बादल दिख सकते हैं। उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का झारखंड पर फिलहाल सीधा असर नहीं पड़ेगा, हालांकि आने वाले दिनों में इसका हल्का प्रभाव महसूस किया जा सकता है। फिलहाल किसी भी जिले के लिए मौसम चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सुंदरगढ़ भूमि विवाद पर 'आप' ने बीजेपी को घेरा, डालमिया सीमेंट के लिए 950 एकड़ भूमि का जबरन अधिग्रहण; संजय सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

सुंदरगढ़ भूमि विवाद पर 'आप' ने बीजेपी को घेरा, डालमिया सीमेंट के लिए 950 एकड़ भूमि का जबरन अधिग्रहण; संजय सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

टोल फ्री हुआ Kanpur-Lucknow Expressway! उद्घाटन होते ही धंस गया था मार्ग; परफॉर्मेंस सिक्योरिटी पर 2% जुर्माना; प्रोजेक्ट मैनेजर पर गिरी गाज

टोल फ्री हुआ Kanpur-Lucknow Expressway! उद्घाटन होते ही धंस गया था मार्ग; परफॉर्मेंस सिक्योरिटी पर 2% जुर्माना; प्रोजेक्ट मैनेजर पर गिरी गाज

MP : 'किताब से कल तक'... छात्राओं की अनोखी 'कैबिनेट' से मिले CM मोहन; AI-सोशल मीडिया और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर दिए टिप्स

MP : 'किताब से कल तक'... छात्राओं की अनोखी 'कैबिनेट' से मिले CM मोहन; AI-सोशल मीडिया और स्ट्रेस मैनेजमेंट पर दिए टिप्स

दिल्ली पुलिस थानों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन सुविधाओं की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस आयुक्त से 6 हफ्ते में मांगी स्टेटस रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस थानों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन सुविधाओं की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस आयुक्त से 6 हफ्ते में मांगी स्टेटस रिपोर्ट

ग्वालियर बनेगा वर्ल्ड-क्लास टेलीकॉम हब : मुंबई रोड-शो में TMZ को मिले 1550 करोड़; निवेश के साथ रोजगार के खुलेंगे द्वार

ग्वालियर बनेगा वर्ल्ड-क्लास टेलीकॉम हब : मुंबई रोड-शो में TMZ को मिले 1550 करोड़; निवेश के साथ रोजगार के खुलेंगे द्वार