शहर

खुलने जा रहा जेवर एयरपोर्ट, सुबह 7 से रात 11 बजे तक बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन; नोएडा के इन रास्तों का न करें इस्तेमाल

28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल हाईवे अड्डे के उद्घाटन के लिए नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुबह 07:00 बजे से रात 23:00 बजे तक भारी (HGV), मध्यम (MGV) और हल्के मालवाहक (LGV) वाहनों का आवागमन नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और Yamuna Expressway पर प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान केवल इमरजेंसी वाहन (मेडिकल और फायर सर्विस) को ही अनुमति दी जाएगी।

Image

जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी

Noida Trafic Advisory : जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन एवं प्रस्तावित जनसभा को लेकर नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित तैयार की है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्र में 5-स्तरीय सुरक्षा घेरा (फाइव-टियर सिक्योरिटी रिंग) बनाया गया है। एंट्री प्वाइंट पर सघन चेकिंग, फ्रिस्किंग, बैगेज स्कैनिंग और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया लागू की गई है। वहीं, कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष प्लान तैयार किया गया है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) अब उड़ान भरने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज ग्रेटर नोएडा पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, जहां वे उद्घाटन से पहले तैयारियों का जायजा ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 12 बजे जेवर पहुंचेंगे और इस महत्वाकांक्षी परियोजना का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह के बाद प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तैयारियां की हैं। सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र को कई स्तरों में बांटा गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस व सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी विशेष प्लान तैयार किया गया है। प्रशासन ने यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एक्सप्रेसवे पर मालवाहक (गुड्स) वाहनों के संचालन पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। यह प्रतिबंध शनिवार सुबह 7 बजे से लागू होगा और लगभग 16 घंटे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा, ताकि वीआईपी मूवमेंट और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

स्थानीय प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर यात्रा करने से बचें। साथ ही, कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे उत्तर भारत के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

कहां जारी रहेगा ट्रैफिक एडवाइजरी

28 मार्च 2026 को Noida International Airport, जेवर के उद्घाटन कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। सुबह 07:00 बजे से रात 23:00 बजे तक भारी (HGV), मध्यम (MGV) और हल्के मालवाहक (LGV) वाहनों का आवागमन नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और Yamuna Expressway पर प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान केवल इमरजेंसी वाहन (मेडिकल और फायर सर्विस) को ही अनुमति दी जाएगी।

सीमावर्ती जिलों से आने वाले वाहनों के लिए रूट

  • मेरठ और गाजियाबाद की ओर से आने वाले वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल होकर सिरसा टोल – झट्टा गोलचक्कर – होडा सील चौक – गलगोटिया यूनिवर्सिटी – दयानतपुर इंटरचेंज से होकर निर्धारित पार्किंग में जाएंगे।
  • मथुरा और अलीगढ़ की ओर से आने वाले वाहन यमुना एक्सप्रेसवे – जेवर टोल – सबौता अंडरपास – किशोरपुर गेट से एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश करेंगे।
  • हापुड़, बुलंदशहर, खुर्जा, जहांगीरपुर की ओर से आने वाले वाहन जेवर-खुर्जा मार्ग – थोरा गांव – पारोही गेट से एयरपोर्ट परिसर में पहुंचेंगे।

गौतमबुद्धनगर के अंदर से आने वाले वाहन

  • वीआईपी/विशिष्ट मेहमान यमुना एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज (32 किमी माइलस्टोन) से प्रवेश कर P-01, P-02, P-03 पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे।
  • मीडिया वाहनों को किशोरपुर गेट से प्रवेश कर P-08 पार्किंग में पार्किंग दी जाएगी।
  • पुलिस/प्रशासनिक अधिकारी P-10 पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
  • प्रशासनिक बसें दयानतपुर मार्ग से P-15 पार्किंग तक जाएंगी।
  • कमर्शियल वाहनों का डायवर्जन
  • जेवर टप्पल मार्ग से आने वाले कमर्शियल वाहन टप्पल की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
  • सिकंदराबाद/ककोड़ से आने वाले वाहन कस्बा चुचुरा नहर पुल से डायवर्ट होंगे।
  • आगरा की ओर से आने वाला ट्रैफिक जेवर टोल से पहले ही यू-टर्न लेकर आगरा की ओर भेजा जाएगा।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article