शहर

Jamshedpur News: जमशेदपुर में अंधाधुंध फायरिंग में जमीन कारोबारी की मौत, पुलिस जवान घायल

  • Agency by: IANS
  • Updated Dec 8, 2023, 06:52 PM IST

जमशेदपुर शहर के मानगो में भीड़-भाड़ वाले इलाके में अपराधियों की फायरिंग में एक जमीन कारोबारी मोहम्मद सज्जाद उर्फ तांगा की मौत हो गई जबकि एक पुलिस जवान घायल हो गया।

Image

जमशेदपुर में हुई अंधाधुंध फायरिंग, जमीन कारोबारी की गई जान

Photo : Times Now Digital

Jamshedpur News: जमशेदपुर शहर के मानगो में भीड़-भाड़ वाले इलाके में अपराधियों की फायरिंग में एक जमीन कारोबारी मोहम्मद सज्जाद उर्फ तांगा की मौत हो गई, जबकि एक पुलिस जवान घायल हो गया। घायल जवान का नाम रामदेव बताया जा रहा है, जिसे इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

वारदात शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे की है। मोहम्मद सज्जाद मानगो में विशाल मेगा मेगा मार्ट के पास बैठा था। तीन बाइक पर सवार होकर आए चार हमलावरों ने अचानक उस पर फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने के लिए सज्जाद भागा तो अपराधियों ने उसे दौड़ाकर गोली मारी। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात की खबर मिलते ही इलाके में गश्त कर रहे पुलिस के टाइगर मोबाइल के जवान पहुंचे तो अपराधियों ने उन पर भी गोली चला दी। रामदेव नामक कांस्टेबल गोली लगने से जख्मी हो गया।

हमलावर भागने में सफल रहे। मृतक सज्जाद जवाहर नगर रोड नंबर 17 का रहने वाला था। माना जा रहा है कि व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना पाकर जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल सहित कई अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें