शहर

Jamnagar Weather Today: अनंत और राधिका की प्री-वेडिंंग में बारिश डाल सकती है खलल, जानें कैसा रहेगा जामनगर में आज का मौसम

Jamnagar Weather Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Jamnagar Main: जामनगर में अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। वहीं दूसरी तरह शहर में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं और बारिश होने की संभावना है।

Image

जामनगर में मौसम का हाल

Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Jamnagar Main: जामनगर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस दौरान देश-विदेश की कई मशहूर हस्तियां जामनगर में हो रहे फंक्शन में शामिल होने के लिए पहुंची हैंं। पूरी मीडिया की निगाहें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पर टिकी हुई है। इस बीच बारिश के असार सही नजर नहीं आ रहे हैं। गुजरात के जामनगर में मौसम के मिजाज बदलते हुए दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने पिछले दिनों पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से बारिश होने की संभावना जताई गई थी। आइए मौसम विभाग के बारिश और आंधी-तूफान के पूर्वानुमान के बीच जानें कैसा रहेगा जामनगर में आज दिनभर मौसम का हाल...

जामनगर में मौसम का हाल

जामनगर में पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। लेकिन अब मौसम के मिजाज कुछ बिगड़ते नजर आ रहे हैं। सुबह से शहर में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। बादलों की स्थिति को देखते हुए बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं सर्द हवाओं के चलने से शहर के तापमान में हल्की गिरावट भी देखी गई है। मौसम विभाग ने मार्च की शुरुआत से बूंदाबांदी और हल्की बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था।

जामनगर का तापमान

जामनगर में तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, धूप निकलने के बाद शहर का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक जा सकता है। वहीं अगर बारिश हो जाती है, तो शहर के तापमान गिरने की संभावना भी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'