शहर

Jammu-Kashmir: खराब मौसम के कारण स्थगित हुई अमरनाथ यात्रा, बालटाल-पहलगाम में श्रद्धालुओं को रोका गया

Jammu-Kashmir: 52 दिन की अमरनाथ यात्रा के शुरू होने के एक सप्ताह बाद ही अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। पवित्र गुफा की ओर जाने वाले दोनों रास्तों पर यात्रा को रोका गया है। बारिश के कारण रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं।

Image

खराब मौसम के कार अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थिगित

Jammu-Kashmir: अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी। उसके बाद एक-एक करके पहलगाम और बालटाल से श्रद्धालुओं का जत्था यात्रा के लिए भेजा जा रहा है। लेकिन भारी बारिश होने के कारण पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से पवित्र गुफा तक की यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। यात्रा स्थगित होने के कारण श्रद्धालु बाबा के दर्शन नहीं कर पाएंगे। बारिश के कारण पवित्र गुफा और उसके आस-पास के रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। बताया जा रहा है कि मौसम ठीक होते ही अमरनाथ यात्रा एक बार फिर शुरू की जाएगी।

अमरनाथ यात्रा

52 दिनों की अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो गई है। हजारों की लाखों की संख्या में हर साल श्रद्धालु पवित्र गुफा में दर्शन के लिए यहां आते हैं। इस साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताी गई है। बता दें कि अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को संपन्न हो जाएगी। यात्रा के शुरू होते ही श्रद्धालु पहलगाम और बालटाल पहुंच हुए। यात्रा पहलगाम मार्ग और बालटाल मार्ग से शुरू हुई। अमरनाथ यात्रा के लिए ये दोनों पारंपरिक मार्ग हैं। यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजन बनाने के लिए प्रशासन ने तीन स्तरीय सुरक्षा, क्षेत्र नियंत्रण और चेकपॉइंट की व्यवस्था की है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article