शहर

Jaisalmer News: जैसलमेर बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को दबोचा

जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान इशरत, निवासी सरगोधा (पाकिस्तान) के रूप में हुई है। उसके पास से पाकिस्तानी मुद्रा, चाकू आदि सामान मिला है। फिलहाल उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। हालांकि मेडिकल और सुरक्षा एजेंसियों की जांच जारी है।

Image

सांकेतिक फोटो (iStock)

Photo : iStock

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। भारत–पाकिस्तान बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ा गया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने नाचना और नोख क्षेत्र से सटी सीमा पर घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। जहां युवक पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। लेकिन सतर्क जवानों ने उसे पकड़ लिया।

पाकिस्तानी घुसपैठिए की पहचान

जानकारी के अनुसार पूछताछ में युवक ने अपना नाम इशरत पुत्र राणा मोहम्मद असलम बताया है। उसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले का निवासी बताया जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, घुसपैठिए के पास से कोई भी आपत्तिजनक या संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। हालांकि उसके पास से पाकिस्तानी मुद्रा, चाकू आदि चीजें मिली हैं। फिलहाल बीएसएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं।

मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की आशंका

प्रथम दृष्टया में युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। उसकी मेडिकल जांच और जॉइंट इंटरोगेशन सेंटर (JIC) में पूछताछ के बाद ही इस मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Lakhveer Singh Shekhawat
लखवीर सिंह शेखावतauthor

पत्रकारिता में पिछले सात साल से सक्रिय हैं, वर्तमान में Times Now नवभारत में राजस्थान ब्यूरो हेड हैं। इससे पहले, ज़ी मीडिया और न्यूज़18 नेटवर्क के राजस्थान चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया है। उन्होंने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की और राजस्थान यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी में डिग्री हासिल की है। राजस्थान से संबंधित समाचारों और ख़बरों पर विशेष पकड़ रखते हैं। साथ ही देश की प्रमुख राजनीतिक घटनाओं को कवर करने में भी विशेषज्ञता हासिल है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा