शहर

जयपुर में चेहलुम जुलूस आज, कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू; इन जगहों पर पार्किंग बैन

जयपुर में चेहलुम जुलूस के कारण मंगलवार को परकोटा क्षेत्र के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इस दौरान 7 रास्तों पर पार्किंग भी प्रतिबंधित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

Image

चेहलुम जुलूस को लेकर जयपुर पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी (सांकेतिक फोटो)

Photo : iStock

Jaipur Traffic Advisory: शिया समुदाय की ओर से इमाम हुसैन के चेहलुम के अवसर पर मंगलवार को जयपुर में पारंपरिक जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस के सुचारू संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवाइजारी की है। जिसके अनुसार, परकोटा क्षेत्र सहित कई प्रमुख रास्तों पर दोपहर 1:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इस दौरान सात प्रमुख रास्तों पर वाहनों की पार्किंग भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

इमामबाड़ा से शुरू होगा जुलूस

चेहलुम का जुलूस मोहल्ला पन्नीगरान स्थित इमामबाड़ा, सुभाष चौक से आज दोपहर 1:30 बजे रवाना होगा। यह जुलूस मेहरों की नदी, कुम्हारों की नदी, हांडीपुरा, मुल्तानियों की मस्जिद, चार दरवाजा, बांदरी का नासिक, सुभाष चौक सर्किल और जोरावर सिंह गेट होते हुए निकलेगा शाम करीब 6 बजे जुलूस कर्बला पहुंचेगा।

इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार जुलूस के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक रास्तों से कराई जाएगी।

  • रामगंज चौपड़, सुभाष चौक और बासबदनपुरा से चार दरवाजा की ओर आने वाले यातायात को वैकल्पिक रास्तों से होकर भेजा जाएगा।
  • बड़ी चौपड़ से सुभाष चौक जाने वाले वाहन चालकों को त्रिपोलिया बाजार, जौहरी बाजार और रामगंज बाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • रामगढ़ मोड़ से सुभाष चौक आने वाले वाहनों को धोबीघाट होते हुए दिल्ली रोड की ओर रवाना किया जाएगा।
  • घाटीगेट और माउंट रोड से रामगढ़ मोड़ जाने वाले वाहनों को कागदीवाड़ा नाला सहित वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा।
  • आमेर से सांगानेरी गेट और रामगंज चौपड़ की ओर जाने वाली सिटी बसें घाटगेट, ट्रांसपोर्ट नगर, गलता गेट और घाटीगेट मार्ग से चलेंगी

इन जगहों पर पार्किंग रहेगी प्रतिबंधित

जुलूस मार्ग और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई जगहों पर पार्किंग पर पूरी तरह रोक रहेगी। जिनमें हवामहल बाजार, सुभाष चौक से रामगढ़ मोड़, माउंट रोड, रामगंज बाजार, घाट बाजार, रामगंज चौपड़ से चार दरवाजा और चार दरवाजा से सुभाष चौक शामिल हैं।

ट्रैफिक पुलिस की अपील

जयपुर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जुलूस के दौरान जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें। आज भीड़भाड़ वाले रास्तों पर जाने से बचें, वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और प्रतिबंधित इलाकों में वाहन पार्क न करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article