जयपुर

Kota News: कोटा में पड़ोसी ने महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस ने मामला किया दर्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 30, 2024, 04:00 PM IST

राजस्थान के कोटा में एक पड़ोसी ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Kota News: राजस्थान के कोटा में 23 वर्षीय एक महिला से उसके ही पड़ोसी ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात उस समय की है, जब पीड़िता का पति घर पर नहीं था।

पड़ोसी ने दिया अंजाम

थानाध्यक्ष बन्नालाल ने बताया कि पति के घर लौटने के बाद पीड़िता ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी हेमंत गोस्वामी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर गोस्वामी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म), 458 (चोट पहुंचाने के इरादे से रात के समय घर में घुसपैठ करना या घर में घुसना) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

End of Article