जयपुर

जयपुर के जय महल पैलेस होटल में विंटेज कार एग्जीबिशन, दिया कुमारी के हाथों कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Jaipur Vintage Car Exhibition: राजपूताना ऑटोमोटिव स्पोर्ट्स कार क्लब ने जयपुर की 26वीं विंटेज और क्लासिक कार एग्जीबिशन और ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रिवन काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद एक विटेंज कार में सवार होकर तमाम कारों का निरीक्षण किया और उनके बारे में जानकारी हासिल की।

Image

विटेंज कार एग्जीबिशन

Photo : Times Now Digital

Jaipur Vintage Car Exhibition: राजपूताना ऑटोमोटिव स्पोर्ट्स कार क्लब ने जयपुर की 26वीं विंटेज और क्लासिक कार एग्जीबिशन और ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इस क्लब को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है और यह इवेंट भारत के सबसे सफल और सबसे पुराने विंटेज और क्लासिक कार इवेंट्स में से एक है, जिसमें देश भर से कार पारखियों और विश्व भर से पर्यटकों ने शामिल होने के लिए अपनी रूचि दिखाते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रिवन काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद एक विटेंज कार में सवार होकर तमाम कारों का निरीक्षण किया और उनके बारे में जानकारी हासिल की। विंटेज कारों का निरीक्षण करने के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारी हेरिटेज है, इसको बचा कर रखना है ताकि टूरिस्ट को दिखा सकें।

उन्होंने कहा कि मैं अधिकतर हर साल इनके कार्यक्रम में आती हूं और आज शनिवार होने की वजह से आप देख सकते हैं कि कितने लोग इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए हैं। विटेंज गाड़ियों के जितने भी ऑनर्स हैं, सभी ने अपनी कारों को बहुत ही सुंदर तरीके से रिस्टोर कर रखा है। हर साल रैली के माध्यम से ये सब यहां अपनी-अपनी विंटेज कारों की प्रदर्शनी लगाते हैं। जयपुर के लिए यह बहुत बड़ा इवेंट है, इसमें पर्यटन विभाग भी भागीदार निभाता है।

Diya Kumari

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी

उन्होंने कहा कि यहां सुंदर-सुंदर विंटेज कारें हैं। हमारी गौरवशाली संस्कृति है, हमारी हेरिटेज को संभालने की जरूरत है, नहीं तो यह खत्म हो जाएगी। बहुत सारे पर्यटक भी इनको देखने के लिए आए हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसी जमाने में ये सारी कारें काम में आती थी, अब हम इनको सजा कर रखते हैं, यह म्यूजियम पीस बन चुकी है। इनको फिर से रिस्टोर करना, फिर से ग्लोरी में लेकर आना, विंटेज कार एग्जीबिशन का हिस्सा है, ये लोग इनको यहां पर लेकर आए हैं। सिर्फ राजस्थान ही नहीं पूरे देश भर से लेकर आए हैं, यह बहुत खुशी की बात है। यह हर साल होता है और बहुत अच्छा इवेंट है। इस तरह के इवेंट होने चाहिए ताकि हमारे यहां पर्यटन को बढ़ावा मिले। जयपुर के लोगों को बहुत खुशी होती है कि यहां आकर इन कारों को देखने का उन्हें मौका मिलता है।

गौरतलब है कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य राजस्थान में पर्यटन को प्रोत्साहन और बढ़ावा देना है, जो हेरिटेज के मामले में विश्व के सबसे समृद्ध स्थानों में से एक है और ये विंटेज और क्लासिक कारें इसमें चार चांद लगाती हैं। इसके साथ ही भारत की समृद्ध ऑटोमोबाइल हेरिटेज को संरक्षित किया जा सकता है। राजस्थान में बहुत से होटल व्यवसायियों ने समृद्ध ऑटोमोबाइल इतिहास और लिगेसी को बचाने के लिए अपनी प्रॉपर्टीज जैसे जोधपुर, उदयपुर, डूंगरपुर, खिमसर, बूंदी आदि में छोटे म्यूजियम और डिस्प्ले स्थापित किए हैं। यह आयोजन उन पुराने मैकेनिकों को रोजगार के अवसर पैदा करने की प्रेरणा और उद्देश्य भी देता है, जिनका हुनर बदलती टेक्नोलॉजी और ऑटोमेशन के कारण बेकार हो गया है। भारत में जयपुर भी विंटेज और क्लासिक कार रेस्टोरेशन के लिए एक हब है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article