Two Bikes Collide In Jaipur: राजस्थान के जयपुर के सुभाष चौक थाना क्षेत्र से एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी है। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। मृतक युवक की पहचान फूटा खुर्रा रामगंज निवासी इकबाल (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।
जयसिंहपुरा की तरफ जा रहा था इकबाल
दरअसल, घटना शुक्रवार 29 सितंबर की रात करीब 10.45 बजे इकबाल बाइक लेकर जयसिंहपुरा खोर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गंगापोल में राहुलजी का बाजार में उसकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। बाइक की टक्कर को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज और तनातनी शुरू हो गई। इसके बाद युवकों ने मिलकर इकबाल को जमकर पीटा। इससे इकबाल बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहूंची।
इलाज के दौरान हो गई मौत
गंभीर हालत में पुलिस ने इकबाल को एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। झगड़े का पता चलने पर इकबाल के पक्ष के लोग बड़ी तादाद में जमा होने लगे। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दी। पुलिस ने FSL टीम को बुलाकर सबूत जुटाने का प्रयास करने लगी। वहीं, इकबाल के बाइक को पुलिस ने जब्त कर थाने में रखवा दिया है।
अब स्थिति नियंत्रण में
हालांकि पुलिस ने इकबाल के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एसएमएसअस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। वहीं, विधायक अमीन कागजी के मुताबिक इकबाल की मौत के बाद सरकार ने 50 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही है। वहीं, महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए हैं। फिलहाल जयपुर के सुभाष चौक व रामगंज में स्थिति नियंत्रण में है।
