Jaisalmer School Incident: झालावाड़ के बाद अब जैसलमेर से एक और दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जिले के पूनमनगर गांव स्थित एक स्कूल में यह हादसा उस वक्त हुआ जब तेज हवाओं के कारण स्कूल के मुख्य गेट का पिलर अचानक गिर पड़ा। उसी समय एक मासूम छात्र स्कूल से बाहर निकल रहा था और वह गेट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इस हादसे में एक शिक्षक और एक अन्य छात्र भी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल शिक्षक अशोक कुमार सोनी को तत्काल राजकीय जवाहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि स्कूल का यह गेट तीन साल पहले एक टक्कर के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। प्रशासनिक लापरवाही और सिस्टम की अनदेखी की कीमत एक मासूम ने अपनी जान देकर चुकाई।
