जयपुर

जोधपुर में Triple Murder! परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या, एक महिला गंभीर रूप से घायल

जोधपुर में किसी अज्ञात हमलावर ने एक बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी पर धारधार कुल्हाड़ी से हमला किया। वहीं दो बच्चियों को पानी में फेंककर मार दिया। इस हमले में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और बेटी गंभीर रूप से घायल है।

Image

जोधपुर में तीन लोगों की निर्मम हत्या

KEY HIGHLIGHTS
  • एक बुजुर्ग महिला और दो बच्चियों की हत्या
  • पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया शव
  • फिलहाल हत्या की वजह अज्ञात

Jodhpur Triple Murder: जोधपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला और दो बच्चियां शामिल हैं। इस मामले में डीसीपी ने लूट के इरादे से हत्या को अंजाम देने की बात से इंकार किया है।

धारदार हथियार से किया हमला

यह घटना जोधपुर के बनाड़ थाना क्षेत्र के नांदड़ा खुर्द गांव की है। डीसीपी पूर्व आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में एक बुजुर्ग महिला अपनी बेटी और दो नवासियों के साथ रह रही थी। किसी अज्ञात हत्यारे ने बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी पर धारदार कुल्हाड़ी से वार किया। जिसमें बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों नवासियों को पानी में फेंक दिया। जिससे उनकी मौत हो गई।

डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची

मृतकों में बुजुर्ग महिला भंवरी देवी, 5 साल की भवाना और साढ़े तीन साल की लक्षिता शामिल हैं। महिला की बेटी संतोष को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर घटनास्थल पर पहुंची है। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!