पटना

पटना में सिर चढ़कर बोल रहा अपराध, बदमाशों ने दिन दहाड़े दो लोगों को मारी गोली

बिहार की राजधानी पटना में आज दो लोगों को गोली मारी गई। घटना के बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस जांच कर रही है।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : ANI

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। उसके अंदर पुलिस का डर बिल्कुल खत्म हो चुका है। पटना में बुधवार को अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी। गोली लगने के बाद दोनों बुरी तरह से घायल हैं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद बदमाश फरार

इधर, गोलीबारी के बाद अपराधी फरार है। पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा पटना के दानापुर में एक तीन साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उस पर गोली चला दी, जिसमें उसकी मौत हो गई।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें