शहर

राजस्थान के सवाई माधोपुर में MLA इंद्रा मीणा की कार दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में बाल-बाल बचीं विधायक

राजस्थान के सवाई माधोपुर में बामनवास की विधायक इंद्रा मीणा की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि, हादसे में वह बाल-बाल बच गईं।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

राजस्थान के सवाई माधोपुर में विधायक इंद्रा मीणा की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में वह बाल-बाल बच गईं। बताया जा रहा है कि वह जयपुर से बोंली की ओर जा रही थी, तभी एक्सप्रेसवे पर उनकी कार का टायर फट गया और टायर फटने के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई।

बाल-बाल बचीं विधायक

डिवाइडर से टकराने के बाद कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस गाड़ी में बामनवास की विधायक इंद्रा मीणा सवार थी। हादसे के बाद कार का एयर बैग खुल गया, जिसके वजह से वह बाल-बाल बच गई। घटना में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि, विधायक सुरक्षित हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें