जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में लू से जल्द मिलेगी राहत, चिलचिलाती गर्मी के बीच IMD ने दी अच्छी खबर

राजस्थान में हीटवेव का कहर जारी है। इसी बीच आईएमडी ने अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि जल्द ही लू से राहत मिलने की संभावना है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Rajasthan Weather: राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट के बावजूद भीषण गर्मी का दौर जारी है। गंगानगर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने एक जून से लोगों को लू से राहत मिलने के संकेत दिए हैं।

तापमान में गिरावट की संभावना

स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। उसका कहना है कि आगामी 48 घंटों में इसमें दो-तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। मौसम केंद्र के मुताबिक, अधिकतर हिस्सों में एक जून से लू से राहत मिलने की अधिक संभावना है।

कहां कितना रहा तापमान?

विभाग के अनुसार, गुरुवार को गंगानगर 48.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। पिलानी में अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.5 डिग्री ऊपर है। संगरिया में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री और चूरू में 47 डिग्री रहा । फलोदी में पारा 46.8 डिग्री तक चला गया जो सामान्य से 6.9 डिग्री है।

इसके अलावा बीकानेर में 46.8 डिग्री, जैसलमेर में 46.1 डिग्री, अलवर में 46 डिग्री, धौलपुर में 45.9 डिग्री, जयपुर में 45.3 डिग्री, कोटा में 44.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बीती रात का तापमान (न्यूनतम तापमान) धौलपुर में 34.7 डिग्री, बीकानेर-चूरू में 33.2 डिग्री और फलोदी में 33 डिग्री रहा। राज्य के अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान 32 डिग्री से लेकर 24.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

इन इलाकों में बारिश की चेतावनी

इसके अनुसार, एक नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जयपुर, भरतपुर एवं बीकानेर संभागों के कुछ हिस्सों में 31 मई से दो जून के बीच गरज के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने एवं 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। केंद्र का अनुमान है कि इसी तरह आगामी तीन-चार दिन राज्य के कुछ भागों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article