जयपुर

Rajasthan News: SDM छोटू लाल शर्मा हुए निलंबित, सीएनजी पंप पर थप्पड़ मारने के मामले में थे शामिल

बीते दिनों अजमेर-भीलवाड़ा एनएच पर जसवन्तपुरा स्थित एक सीएनजी पंप पर कर्मियों के साथ हुई हाथापाई और थप्पड़ मामले में शामिल SDM छोटू लाल शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में एक आदेश जारी किया गया है, जिसमें निलंबित करने की वजह प्रशासनिक कारण बताई गई है।

Image

SDM छोटू लाल शर्मा हुए निलंबित (फोटो - X)

Rajasthan News: भीलवाड़ा जिले में अजमेर-भीलवाड़ा एनएच पर जसवन्तपुरा स्थित एक सीएनजी पंप हुए थप्पड़ कांड के मामले में शामिल राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी छोटू लाल शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। उनके निलंबन का आदेश राज्य सरकार द्वारा गुरुवार को जारी किया गया। संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार, छोटू लाल शर्मा, आरएएस, सहायक निदेशक, लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, प्रतापगढ़ को राजस्थान सिविल सेवाएं नियम, 1958 के नियम-13 के प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रशासनिक कारणों से राज्य सरकार तत्काल प्रभाव के निलंबित किया गया है। बताया जा रहा है कि यह निर्णय राज्यपाल की अनुमति से लिया गया है।

सीएनजी पंप थप्पड़ कांड

बता दें कि छोटू लाल शर्मा एक बार फिर चर्चा का केंद्र बने जब उन्होंने सीएनजी पंप पर जमकर हंगामा किया। अजमेर-भीलवाड़ा एनएच पर स्थित एक सीएनजी पंप पर अपने परिवार के साथ सीएनजी भरवाने के लिए पहुंचे थे। सीएनजी भरवाने को लेकर पंप पर काम करने वाले कर्मचारी के साथ उनकी बहस हुई, जो हाथापाई में बदल गई। बताया जा रहा है कि पहले एसडीएम छोटू लाल शर्मा ने कर्मचारी को थप्पड़ मारा। फिर कर्मचारी ने भी एसडीएम को कई थप्पड़ मारे। इस घटना की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई।

छोटू लाल शर्मा की पत्नी ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

एसडीएम छोटू लाल शर्मा की पत्नी ने सीएनजी पंप पर हुई घटना को लेकर पुलिस में पंप कर्मचारियों के लिए खिलाफ मामला दर्ज करवा। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पंप कर्मी ने उन्हें आंख मारी और उन पर अभद्र कंमेंट किए। छोटू लाल शर्मा ने जब इस बात का विरोध किया तो कर्मी उनकी गाड़ी छोड़कर पीछे वाली गाड़ी में सीएनजी भरने लगा। इस बात पर जब छोटू लाल उनसे बात करने बाहर गए तो वहां मौजूद तीन पंप कर्मियों ने उन पर हमला बोल दिया और हाथापाई करनी शुरू कर दी। एसडीएम की पत्नी की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों पंप कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article