जयपुर

राजस्थान में मॉनसून की लुका-छिपी, कहीं मौसम कूल तो कहीं उमस से हाल बेहाल; बारिश-बिजली गिरने का Alert

Rajasthan: राजस्थान में मॉनसून की दस्तक के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं जयपुर, सीकर और नागौर सहित कई जिलों में अभी भी लोगों को भारी बारिश का इंतजार है। विभाग ने आज कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर में बारिश के आसार जताएं हैं। आइए जानें मौसम का हाल-

Image

राजस्थान का मौसम

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान में एक्टिव मॉनसून
  • बारिश-बिजली का Alert
  • 3 जुलाई से बारिश में बढ़ोतरी

Rajasthan weather: राजस्थान में मॉनसून की एंट्री के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जून माह के अंत से कई जिलों में तेज, तो कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। सोमवार को राजस्थान में कुछ जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं सीकर, नागौर और जयपुर सहित कई जगहों पर अभी भी लोगों को तेज बारिश का इंतजार है। जयपुर में 1 जुलाई को थोड़ी देर बारिश होने के बाद दिनभर गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल रहा। जबकि कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान समान्य रहा। राजस्थान में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश बांसवाड़ा में हुई है। विभाग का अनुमान है कि 7 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं 3 जुलाई से अधिक बारिश होने की सभावना है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग ने 2 जुलाई को ज्यादातर जगहों पर बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है। वहीं कहीं-कहीं वज्रपात और मेघगर्जन के साथ बारिश होगी। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। जयपुर में आज सामान्य रूप से बादल छाएव रहेंगे। वहीं मेघगर्जन के साथ बारिश होगी। जबकि यहां का अधिकतम पारा 36 डिग्री और न्युनतम 25 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

3 जुलाई से बारिश में होगी बढ़ोतरी

मौसम विभाग ने आज राजस्थान के उदयपुर के कुछ इलाकों में बारिश के आसार जताए हैं। विभाग का अनुमान है कि 3 जुलाई से बारिश में बढ़ोतरी होगी। 2 जुलाई को जयपुर, कोटा, भरतपुर के कुछ जगहों पर भी बारिश होने की संभावना है। वहीं राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर में भी कहीं-कहीं मॉनसून की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अमुसार राजस्थान के कई इलाकों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रेहगा। वहीं 7 जुलाई तक इसी तरह बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उसके बाद बारिश की गति में तेजी आएगी।

सोमवार को शहरों का तापमान
गंगानगर 42.4°C
बीकानेर 41.0 °C
जैसलमेर 40.7 °C
बाड़मेर 38.9°C
अजमेर 36.2°C
कोटा 34.7°C
चुरू 36.6°C
किन इलाकों में होगी तेज बारिशविभाग के मुताबिक 3 जुलाई तक बारिश में तेजी आने की संभावना है। इसके साथ ही बीकानेर के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद 6 से 7 जुलाई के बीच राजस्थान के बारिश में तेजी आने की संभावना है। विभाग का अनुमान है कि 7 जुलाई से राजस्थान में बारिश में बढ़ोतरी होगी।
Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article