जयपुर

Rain Alert: राजस्थान में आज भी जमकर बरसेंगे बादल, इन 12 जिलों में बहुत भारी बारिश का Alert; चेतावनी जारी

Rajasthan Weather: राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज भी यहां उदयपुर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, कोटा, झालावाड़, डूंगरपुर, बांरा और चितौड़गढ़ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अभी साइक्लोनिक सर्कुलेशन वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक्टिव है,जिससे जोधपुर, कोटा आजमेर सहित कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है-

Image

राजस्थान का मौसम

Rajasthan Weather: राजस्थान में इनदिनों बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभा के मुताबिक अगले 3 दिनों तक राजस्थान में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बुधवार को यहां बाड़मेर, जोधपुर, उदयपुर, सहित राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। विभाग के अनुसार आज गुरुवार 5 सितंबर को राजस्थान के 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आज भी यहां उदयपुर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही, कोटा, झालावाड़, डूंगरपुर, बांरा और चितौड़गढ़ बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अभी साइक्लोनिक सर्कुलेशन वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक्टिव है, जिससे मौसम का यह हाल है।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान के बांसवाड़ा, बांरा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, सिरोही, उदयपुर, जालोर में भारी बारिळ हो राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। राजस्थान में 1 जून से 4 सितंबर तक औसतन 388.8mm बारिश दर्ज की जाती है। जबकि इस सीजन में अबतक 596.5mm बरसात हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में जोधपुर में सबसे ज्यादा बारिश 91mm बारिश दर्ज की गई है। जयपुर में 596.5mm बारिश हो चुकी है। विभाग के अनुसार 8 सितंबर से राजस्थान में मॉनसून का दौर धीमा होने लगेगा।

इन जिलों में होगी बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के ऊपर बना लो प्रेशर के सिस्टम से अब कमजोर होकर साइक्लोनिक सर्कुलेशन, बदल चुका है। अब ये दक्षिण -पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक्टिव हो रहा है। एक और नया कम दबाव का एरिया बंगाल की खाड़ी में जल्द बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में कहीं कहीं भारी बारिश से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

बांधों के गेट खोले गए

मौसम विभाग के मुताबिक भारी बारिश के कारण राजस्थान में बाध लबालब पानी से भरे हुए हैं। बुधवार को प्रदेश के 15 बांध ओवर फ्लो हो गए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश के 300 के ज्यादा बांध ऊपर तक भार आए हैं। कई बांधों से पानी छोड़ा जा रहा है। डूंगरपुर के सोम कलमा बांध के 4 गेट खोलकर करीब 15,942 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article