जयपुर

राजस्थान में आफत की बारिश, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात; आज उदयपुर से चूरू तक भारी बारिश का अलर्ट

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-August-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में आज 13 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें जालौर, सिरोही और उदयपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

Image

राजस्थान में बारिश का अलर्ट (AI Image)

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 26-August-2025: राजस्थान में पिछले कई दिनों से जारी बारिश आफत बनी हुई है। बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोटा समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इसके अलावा सड़कों पर जलभराव होने से यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई है। कई जगहों पर रिहायशी इलाकों में भी बारिश का पानी भर गया। सोमवार को भी माउंट आबू, चित्तौढ़गढ़, दौसा, चूरू समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। हालांकि अब बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिल रहा है। लेकिन आज भी कुछ जिलों में बहुत तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में आज भी तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आज 13 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, पाली, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं जालौर, सिरोही और उदयपुर में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। शेष अन्य जिलों में कोई अलर्ट जारी नहीं की गई है। राजस्थान में आने वाले तीन से चार दिनों तक कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

राजस्थान में कहां-कितनी हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में सोमवार को कई जिलों में झमाझम बदरा बरसे। इस दौरान सीकर के नीमकाथाना में 54 मिमी, रींगस-पलसाना में 31-31 मिमी, श्रीमाधोपुर में 32 मिमी और श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में 25 मिमी बारिश हुई। वहीं सिरोही के माउंट आबू में 45 मिमी, झुंझुनूं के बिसाऊ में 45 मिमी और हनुमानगढ़ के रावतसर में 28 मिमी बरसात दर्ज की गई। इसके अलावा डूंगरपुर में 42 मिमी, चूरू के राजगढ़ में 45 मिमी, चित्तौड़गढ़ के डूंगला में 48 मिमी, दौसा के महुवा में 25 मिमी, ब्यावर में 30 और बालोतरा के कल्याणपुर में 25 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article