जयपुर

Rajasthan Weather: राजस्थान में सर्दी का सितम, बारिश से और बढ़ेगी ठिठुरन; फतेहपुर में 6 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-November-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में सर्द हवाओं के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आने वाले दिनों बारिश की संभावना बन रही है। जिससे ठंड में बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं।

Image

राजस्थान का मौसम

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-November-2025: राजस्थान में जल्द ही मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने दो दिन बाद प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। जिससे ठंड में भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में दिन और रात के पारे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह के समय कई जिलों में ओस की बूंदे भी नजर आने लगी है। कोहरा भी कई हिस्सों में घना होने लगा है। सुबह-शाम लोगों को ठिठुरन का एहसास हो रहा है। लेकिन दिन में धूप निकलने से सर्दी का असर कमजोर हो जा रहा है। लेकिन रात में फिर से ठंड जोर पकड़ रही है। सर्द हवाओं के चलते लोगों को कंपकंपी का भी एहसास हो रहा है। आइए जानते हैं कि राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहने वाला है।

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान में आज मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है। आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। वर्तमान में प्रदेश के शेखावटी क्षेत्र और आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए जा रहे हैं। अन्य जिलों में अधिकांश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में कब होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर को राजस्थान में मौसम साफ रहने की संभावना है। 27 नवंबर को अजमेर, उदयपुर, बाड़मेर और जोधपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश होने का पूर्वानुमान है। 28 नवंबर को फिर से मौसम साफ हो सकता है। राजस्थान में फिलहाल उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। जिससे रात के साथ ही दिन में भी ठंड का प्रभाव पड़ गया हैं। दिन में धुंध की मौजूदगी से धूप कमजोर रहने से हल्की सर्द हवाओं का असर बरकरार रहा। जिसके कारण कई शहरों में दिन का पारा 1 से 2 डिग्री तक कम हुआ है।

फतेहपुर रहा सबसे ठंडा

राजस्थान में सोमवार को सबसे ठंडा शहर फतेहपुर रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसके अलावा दौसा में 8.4 डिग्री, लूणकरणसर में 6.6 डिग्री, चूरू में 7.8 डिग्री, सीकर में 8 डिग्री और नागौर में 8.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा जैसलमेर में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री, जोधपुर में 28.5 डिग्री, बीकानेर में 29 डिग्री, श्रीगंगानगर में 28.3 डिग्री और नागौर में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें