जयपुर

राजस्थान: पुलिस-डकैतों के बीच गोलियों की बौछार, सवा लाख का इनामी डकैत घायल, इतने घंटे चली मुठभेड़

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2023, 05:51 PM IST

Rajasthan: डकैतों से पुलिस मुठभेड़ धौलपुर के जंगलों में रविवार देर रात को हुई। जिसमें सवा लाख का इनामी डकैत केशव गुर्जर पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। एसपी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में सोने का गुर्जा और चंबल किनारे वाले इलाके में डकैतों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया था। दस्यु केशव गुर्जर के खिलाफ 3 राज्यों के कई थानों में 40 से अधिक मामले दर्ज हैं।

Image

राजस्थान के धौलपुर जिले के जंगलों में पुलिस की डकैतों से मुठभेड़ में एक इनामी डकैत को लगी गोली (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • डकैतों से पुलिस मुठभेड़ धौलपुर के जंगलों में रविवार देर रात को हुई
  • इनामी डकैत केशव गुर्जर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया
  • दस्यु केशव गुर्जर पर 3 राज्यों के कई थानों में 40 से अधिक मामले दर्ज हैं


Rajasthan: राजस्थान के धौलपुर का डांग इलाका गोलियों की आवाज से दहल गया। पुलिस और डकैतों के बीच जमकर गोलियों की बारिश हुई। जिसमें सवा लाख का इनामी डकैत केशव गुर्जर पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस मुठभेड़ धौलपुर के जंगलों में रविवार देर रात को हुई। इनामी दस्यु गुर्जर के पैर में गोली लगी है।

पुलिस उसके बाकी के साथियों को पकड़ने के लिए जंगल में तलाशी अभियान चला रही है। इधर, गोली लगने से घायल हुए डकैत को इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में दाखिल करवाया। धौलपुर एसपी धर्मेंद्र सिंह को बीती रात केशव गुर्जर के डांग क्षेत्र में छुपे होने की सूचना मिली थी। बाद में एसपी पुलिस टीम सहित जंगलों में पहुंचे थे। इसके बाद केशव गुर्जर के गिरोह व पुलिस के बीच करीब तीन से चार घंटे तक मुठभेड़ चली।

चंबल किनारे चला तलाशी अभियान

डीएसपी मनीष कुमार शर्मा के मुताबिक, एसपी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में सोने का गुर्जा और चंबल किनारे वाले इलाके में डकैतों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया था। डांग इलाके में डकैत व उसके साथियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में कई थानों की पुलिस और एंटी डकैत फोर्स के साथ एसपी की विशेष पुलिस टीम भी शामिल रही। बता दें कि, धौलपुर में एसपी धर्मेंद्र सिंह के पद स्थापन के बाद बीते 6 महीने में पुलिस की केशव के साथ 5 बार मुठभेड़ हो चुकी है।

तीन स्टेट में वांटेड है दस्यु केशव गुर्जर

पुलिस के मुताबिक, दस्यु केशव गुर्जर धौलपुर के गांव कुदिन्ना का रहने वाला है। वह 10 साल से फरार चल रहा था। एमपी की मुरैना और राजस्थान पुलिस ने मिलाकर इस पर 1 लाख 20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। केशव के खिलाफ 3 राज्यों के कई थानों में 40 से अधिक मामले दर्ज हैं। इसके गिरोह की राजस्थान, एमपी व यूपी में वारदातों को अंजाम देता है। गैंग में दो दर्जन के लगभग सदस्य बताए जाते हैं। इसका मूवमेंट राजस्थान में अधिक रहता है। केशव को ढूंढना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है। जिसकी वजह है, इसका कोई परिवार नहीं है। शादी नहीं करने के चलते ये अकेला ही है। यह डकैत गैंगस्टर के जैसे फिरौती वसूलने के लिए जाना जाता है। इस पर अभी तक हत्या का महज एक मामला दर्ज है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

25 हजार रुपये की एक डील और… टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वालों की बाइक का मालिक आया सामने, बताई बिक्री की पूरी कहानी

25 हजार रुपये की एक डील और… टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वालों की बाइक का मालिक आया सामने, बताई बिक्री की पूरी कहानी

Gujarat: हादसों के नाम रहा दशहरे का दिन, एक्सप्रेसवे पर टेंपो-कार की भिड़ंत और SG हाईवे पर पेड़ से टकराई गाड़ी, कुल 6 लोगों की मौत

Gujarat: हादसों के नाम रहा दशहरे का दिन, एक्सप्रेसवे पर टेंपो-कार की भिड़ंत और SG हाईवे पर पेड़ से टकराई गाड़ी, कुल 6 लोगों की मौत

पंजाब में नशे की खिलाफत में मरने वालों के परिजनों से मिले शाह, न्याय का दिया भरोसा, बोले- दिसंबर 2029 तक खत्म करेंगे नशे का कारोबार

पंजाब में नशे की खिलाफत में मरने वालों के परिजनों से मिले शाह, न्याय का दिया भरोसा, बोले- दिसंबर 2029 तक खत्म करेंगे नशे का कारोबार

दिल्ली में विजयादशमी पर अनोखा सियासी प्रदर्शन, 'लाल HIT जनता पार्टी' ने जलाए 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नेताओं के पुतले

दिल्ली में विजयादशमी पर अनोखा सियासी प्रदर्शन, 'लाल HIT जनता पार्टी' ने जलाए 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नेताओं के पुतले

दिल्ली में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर ACTION PLAN; 'नो PUC, नो फ्यूल' समेत कई कड़े नियम

दिल्ली में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने की बड़ी तैयारी: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर ACTION PLAN; 'नो PUC, नो फ्यूल' समेत कई कड़े नियम