जयपुर

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का मार्कशीट फर्जीवाड़ा, ऐसे खुली घपले की पोल; यहां जानें

राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े के मामलों के बाद अब राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल में एक नया बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। 2019-20 में जारी दीपक नाम के छात्र की असली मार्कशीट को 20 फरवरी 2025 को संशोधित कर शालिनी के नाम से जारी करने का मामला सामने आया है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।

Image

क्राइम (तस्वीर साभार-Istock)

जयपुर : राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े के बाद अब राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल में एक बड़ा घोटाला सामने आया है। 2019-20 में जारी दीपक नाम के छात्र की मार्कशीट में करेक्शन के दौरान 50 से अधिक मार्कशीट में फर्जीवाड़ा पाया गया। जांच में पता चला कि छात्रों के जेंडर तक बदल दिए गए हैं।

उदाहरण के लिए, ध्रुव जैन को कोमल गहलोत और पंकज उदानिया को पारुल बाला बना दिया गया। इस मामले की शिकायतें मंत्री तक पहुंच चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। संविदाकर्मी की आईडी से घपला और शैक्षिक अधिकारी के आईडी-पासवर्ड की चोरी के मामले में अधिकारियों ने पिछले 7 साल का डेटा मांगा।

88 छात्रों की पहली लिस्ट में 50 से अधिक छात्रों के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि और फोटो में बदलाव पाया गया। हालांकि, हस्ताक्षर में बदलाव नहीं किया गया। आरोपी राकेश की एसएसओ आईडी से अधिकांश करेक्शन किए गए हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाई है और यदि और मामले सामने आए तो वह कार्रवाई करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि फर्जीवाड़े की जांच में किस दबाव के कारण देरी हो रही है, इसकी भी जांच की जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें