जयपुर

तेज धमाके से दहला जैसलमेर, आसमान से गिरी कोई वस्तु; 40 किमी. तक गूंजी आवाज

राजस्थान के जैसरमेर में धमाके के साथ ड्रोन जैसी वस्तु गिरने से दहशत फैल गई। फिलहाल, विस्फोट होने वाली भारी भरकम वस्तु क्या इसका खुलासा नहीं हो सका है।

Image

जैसलमेर में धमाका

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

जयपुर: जैसलमेर से बड़ी खबर है। यहां गुरुवार की दोपहर एक तेज धमाका होने से दहशत का माहौल हो गया। धमाके की आवाज 40 किलोमीटर तक की एरिया में लोगों को सुनाई दी। सदर थाना क्षेत्र के किता व बड़ोडागाव के बीच आसमान से कुछ गिरने की सूचना मिल रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच रही है। अभी तक इस धमाके की आवाज व आसमान से गिरी वस्तु को लेकर पुख्ता जानकारी नहीं मिल रही है। हालांकि, देखने में ड्रोन जैसी प्रतीत हो रही है।

खबर अपडेट की जा रही है...

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article