जयपुर

कोटा में नहीं थम रहा सुसाइड का सिलसिला, NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या

NEET Student Suicide: बिहार के भागलपुर के रहने वाले युवक ने कोटा में आत्महत्या कर ली है। वह नीट की तैयारी कर रहा था और उसने सुसाइड कर लिया है। इसकी जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई और शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है।

Image

मौके पर पुलिस मौजूद।

Kota Student Suicide: राजस्थान के कोटा में सुसाइड का सिलसिला थम नहीं रहा है। कोटा में पढ़ने वाले एक और छात्र ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र दादाबाड़ी थाना इलाके में रहता था और नीट की तैयारी कर रहा था। वह बिहार के भागलपुर का रहने वाला था और उसकी पहचान ऋषित के रूप में हुई है।

परिजनों को दी गई जानकारी

छात्र की आत्महत्या के बाद हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस और उसके परिजनों को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि परिजनों के आने के बाद ही उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। तब तक शव मोर्चरी में रखा रहेगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article