जयपुर

एसडीएम थप्पड़ मामला: नरेश मीणा को हाईकोर्ट से मिली जमानत, लेकिन जेल से रिहाई पर संशय

राजस्थान के टोंक जिले में देवली उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।

Image

नरेश मीणा को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत

जयपुर: राजस्थान के टोंक जिले में देवली उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। हालांकि, उन्हें जेल से फिलहाल रिहाई नहीं मिल पाएगी क्योंकि इस मामले से जुड़े अन्य गंभीर आरोपों में अब तक राहत नहीं मिल सकी है।

गौरतलब है कि टोंक जिले के देवली उनियारा विधानसभा उपचुनाव के दौरान समरावता गांव में हुए उपचुनाव के दौरान मतदान का बहिष्कार कर रहे ग्रामीणों को जबरदस्ती वोट डालने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए नरेश मीणा ने मौके पर तैनात एसडीएम अमित कुमार चौधरी को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद इलाके में जबरदस्त बवाल मच गया था। उन्हें इस मामले में 14 नवम्बर 2024 को गिरफ्तार कर लिया था, और उनके खिलाफ नगरकोट थाने में मामला दर्ज किया गया था।

हालांकि हाईकोर्ट से उन्हें थप्पड़ कांड में जमानत मिल गई है, लेकिन हिंसा और आगजनी के मामलों को लेकर राहत नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि इस बड़ी कानूनी राहत के बाद नरेश मीणा दूसरे मामलों में भी जमानत के लिए याचिका दायर करने की तैयारी कर रहे हैं।

Lakhveer Singh Shekhawat
लखवीर सिंह शेखावतauthor

पत्रकारिता में पिछले सात साल से सक्रिय हैं, वर्तमान में Times Now नवभारत में राजस्थान ब्यूरो हेड हैं। इससे पहले, ज़ी मीडिया और न्यूज़18 नेटवर्क के राजस्थान चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य किया है। उन्होंने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री प्राप्त की और राजस्थान यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी में डिग्री हासिल की है। राजस्थान से संबंधित समाचारों और ख़बरों पर विशेष पकड़ रखते हैं। साथ ही देश की प्रमुख राजनीतिक घटनाओं को कवर करने में भी विशेषज्ञता हासिल है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें