जयपुर

Jaipur Accident: मनोहरपुर दौसा हाईवे पर कार से भिड़ा ट्रक, मां बेटे समेत 3 की मौत

जयपुर ग्रामीण इलाके में हाइवे पर एक भयानक सड़क हादसा हो गया है। बुधवार को एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर कार में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। पूरा परिवार कार से दौसा से खाटू श्याम जा रहा था, इस दौरान नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर हो गई।

Image

हादसे में कार के उड़े परखच्चे

Photo : Times Now Digital

जयपुर ग्रामीण के NH-148 हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क पर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक कार में घुस गया। हादसे में मां बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।

जमवारामगढ़ क्षेत्र के मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर रतनपुरा के पास हुआ एक भीषण सड़क हादसा उस वक्त हुआ, जब एक चलते हुए ट्रक का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार में जा घुसा।

कार में सवार सभी लोग खाटूश्यामजी मंदिर दर्शन करने जा रहे थे, लेकिन यह यात्रा मौत की यात्रा में बदल गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे तक उड़ गए। हादसे में एक महिला और एक छोटी बच्ची भी घायल हुई हैं, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से कार से बाहर निकाला गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने शव और घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से निम्स अस्पताल भिजवाया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए, और सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

परिवार उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला है। सभी लोग स्विफ्ट कार में सवार होकर दौसा से खाटूश्याम मंदिर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान मनोहरपुरा से दौसा की तरफ जा रहे ट्रक का राइट साइड का टायर फट गया। जिसके बाद ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर हुई। इस हादसे में हादसे में राहुल (36), उसका छोटा भाई पारुल (32) और मां ललिता देवी की मौके पर ही मौत हो गई और राहुल की पत्नी विद्या देवी (29), चार साल का बेटा सात्विक उर्फ कान्हा और रणजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग फौरन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। लोगों की मदद से घायलों को निकाला और निम्स हॉस्पिटल पहुंचाया।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article