जयपुर

Makar Sankranti 2023: जयपुर प्रशासन का बड़ा फैसला, मकर संक्रांति पर 4 घंटे पतंगबाजी पर लगा बैन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 08:29 PM IST

Jaipur Administration: जयपुर में मन मुताबिक पतंगबाजी भारी पड़ेगी। प्रशासन ने मकर संक्रांति के दिन चार घंटे पतंगबाजी पर रोक लगा दी है। अब सुबह और शाम दो-दो घंटे पतंगबाजी पर रोक लगी रहेगी। प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए एडवाइजरी जारी की है। इस निर्देश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई हो सकती है।

Image

जयपुर में मकर संक्रांति के पर्व पर पतंग उड़ाने के लिए प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • प्रशासन हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए जारी की एडवाइजरी
  • धारा 144 को ध्यान में रखकर पतंगबाजी पर चार घंटे रहेगी रोक
  • चाइनीज मांझे से गला कटने की हो चुकी हैं कई घटनाएं


Jaipur News: जयपुर प्रशासन ने शहर भर में मकर संक्रांति के मौके पर सुबह और शाम के समय पतंगबाजी पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए गृह विभाग ने भी सभी जिलों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। जयपुर प्रशासन की ओर से धारा 144 के प्रावधानों के हिसाब से सुबह 6 से 8 बजे और शाम को 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी पर रोक लगी रहेगी। कई जिलों में कलेक्टर इससे संबंधित एडवाइजरी पहले भी जारी कर चुके हैं।

बता दें कि, प्रशासन की एडवाइजरी में सुबह शाम पतंगबाजी पर रोक लगाने के पीछे पतंग उड़ाने में चाइनीज मांझा का उपयोग होने का हवाला दिया गया है। इसके साथ ही प्लास्टिक, सिंथेटिक मांझा, आयरन, ग्लास के धागों का उपयोग करने से पक्षियों और आम लोगों के जीवन पर खतरे को इसका कारण बताया गया है। राजस्थान में पिछले दिनों कई जगहों पर चाइनीज मांझे से गला कटने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

नियम के उल्लंघन पर गिरफ्तारी

मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान हाईकोर्ट ने 22 अगस्त 2012 में ही सुबह 6 से 8 और शाम को 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था। इसके साथ प्लास्टिक और चाइनीज मांझे की बिक्री और उसके उपयोग पर भी रोक लगाने के आदेश जारी किए गए थे। जयपुर प्रशासन ने हाईकोर्ट के आदेशों का जिक्र करते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है। प्रशासन को प्रतिबंधित समय में पतंग उड़ाते अगर कोई मिलता है तो उसकी गिरफ्तारी भी की जा सकती है।

गृह विभाग ने भी जारी की है एडवाइजरी

जानकारी के लिए बता दें कि, राज्य के गृह विभाग की एडवाइजरी के बाद अब जयपुर प्रशासन ने अपने स्तर पर अलग से आदेश जारी किया है और आदेश का पालन सख्ती से करवाने के लिए कहा है। सुबह शाम पतंगबाजी करने वालों पर अब पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सुबह 6 से 8 बजे तक और शाम 5 से 7 बजे के बीच में पतंग उड़ाना धारा 144 के प्रावधानों का उल्लंघन मान लिया जाएगा। ऐसा करने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article