लखनऊ

बाराबंकी : मायके में रह रही बहन को कुल्हाड़ी से काटकर भाई ने थाने में सरेंडर किया

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आज यानी शुक्रवार 28 जून की सुबह एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से मायके में रह रही अपनी बहन की गर्दन काट दी और फिर थाने में जाकर खुद ही इसकी जानकारी भी दी।

Image

बाराबंकी में व्यक्ति ने बहन की हत्या की

Photo : Times Now Digital

बाराबंकी : कई बार छोटी-मोटी नोंक-झोंक और तनातनी भी रिश्तों की गरिमा को भंग कर देती है। गुस्से में इनसान इतना अंधा हो जाता है कि अपने ही खून का खून कर देता है। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के सफदरगंज क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी विवाहिता बहन की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। बाद में उसने खुद थाने जाकर घटना की सूचना दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती मोहल्ले में मोहम्मद उस्मान नामक व्यक्ति ने करीब ढाई महीने से मायके में रह रही अपनी विवाहि बहन 30 वर्षीय जमीला बानो की शुक्रवार तड़के कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह खुद खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने गया और पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस उस्मान और उसकी मां से पूछताछ कर रही है। वारदात के कारणों का तत्काल पता नहीं लग सका है।

सूत्रों के मुताबिक पास-पड़ोस के लोगों का कहना है कि उस्मान को अपनी बहन जमीला पर कई बातों को लेकर शक था। जमीला की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व मसौली थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद आसिफ के साथ हुई थी। दो दिन पहले आसिफ जमीला को लेने भी आया था, लेकिन वह उसके साथ नहीं गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

- भाषा

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article