जयपुर

Jaipur To Amritsar Flight: जयपुर-अमृतसर के बीच शुरू होगी सीधी फ्लाइट, जानिए तारीख और शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 02:54 PM IST

Jaipur Airport: जयपुर से अमृतसर की यात्रा करने वालों के लिए स्पाइस जेट तोहफा लेकर आया है। इन दो शहरों के बीच 20 जनवरी से सीधी उड़ान सेवा शुरू की जाएगी। पर्यटन के लिहाज से दोनों शहरों के बीच यह उड़ान काफी मायने रखती है। जयपुर और अमृतसर में रहने वाले लोगों को यात्रा करने में अब आसानी हो जाएगी।

Image

जयपुर और पंजाब के अमृतसर के बीच नई उड़ान सेवा 20 जनवरी से की जाएगी शुरू (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • दोनों शहरों के बीच 20 जनवरी से होगी डेली उड़ान
  • स्पाइस जेट की ओर से शुरू की गई सीधी उड़ान
  • जयपुर से सुबह 10:55 पर होगी उड़ान


Jaipur News: जयपुर से पंजाब के अमृतसर के लिए स्पाइस जेट ने सीधी उड़ान चलाने का निर्णय लिया है। स्पाइस जेट की पहली फ्लाइट 20 जनवरी से रोजाना उड़ान भरना शुरू करेगी। स्पाइस जेट के फैसले से उत्तर भारत घूमने की चाह रखने वाले अब जयपुर के साथ-साथ अमृतसर का भी प्लान बना सकते हैं। इससे दोनों शहरों के टूरिज्म को भी काफी बढ़ावा मिलेगा।

बता दें कि स्पाइस जेट की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक जयपुर से अमृतसर और फिर अमृतसर से जयपुर के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट उड़ान भरेगी। जयपुर से यह फ्लाइट सुबह में 10:55 बजे उड़ान भरा करेगी। डेढ़ घंटे के सफर के बाद यह फ्लाइट दोपहर 12:25 बजे अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंच जाया करेगी।

यहां से कर सकेंगे बुकिंग

मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर से यह फ्लाइट शाम 7:05 बजे उड़ान भरेगी। वापसी का यह सफर भी 1:30 घंटे का ही होगा। यह फ्लाइट शाम 8:35 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी। 1:30 घंटे के इस सफर को स्पाइस जेट विमान सेवा ने काफी किफायती भी रखा है। एक टिकट 4750 रुपए में बुक कराया जा सकता है। स्पाइस जेट ने अपनी ऑफिशयल वेबसाइट पर इसकी बुकिंग को भी शुरू कर दिया है।

दोनों शहरों के लोगों को लाभ

जानकारी के लिए बता दें कि दोनों शहरों के बीच शुरू होने वाली विमान सेवा पर्यटन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। जयपुर अपने पर्यटन स्थलों के लिए विश्वभर में लोकप्रिय है तो अमृतसर भी इससे कुछ कम नहीं है। दोनों शहरों के बीच सीधी उड़ान सेवा से दोनों शहर के कल्चर को समझने का मौका मिल जाएगा। सैलानियों के लिए यह फ्लाइट बहुत उम्दा साबित हो सकती है। विदेशी पर्यटकों को दोनों शहरों के पर्यटन स्थल काफी लुभाने का काम करते हैं। फ्लाइट के संचालन से जयपुर और अमृतसर के लोगों में काफी खुशी है। स्पाइस जेट की इस नई उड़ान सेवा से जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में भी वृद्धी हो सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article