जयपुर

जयपुर: पुलिस ने पकड़े हवाला के 2 करोड़, अजमेर पुलिस की कार्रवाई, ये है पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 07:27 PM IST

Jaipur: बांदरसिंदरी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 2 करोड़ 7 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं। कार में सवार दो भाइयों अविनाश और अंकित से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि, वे कैश लेकर किशनगढ़ से जयपुर जा रहे थे। पूछताछ में दोनों भाइयों ने रकम को हवाला की बताई है व जयपुर देने जा रहे थे। दोनों बैगों में भरा कैश गिनने के लिए पुलिस की नफरी कम पड़ गई तो ई-मित्र से नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी।

Image

राजस्थान के अजमेर जनपद की पुलिस ने पकड़े हवाला के दो करोड़ से भी अधिक रुपए (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस के हाथ लगे हवाला के दो करोड़ से अधिक रुपए
  • दो बैगों में भरकर किशनगढ़ से जयपुर ले जा रहे थे हवाला की करोड़ों की रकम
  • नोट गिनने के लिए जवान कम पड़े तो पुलिस को मंगवानी पड़ी मशीनें


Jaipur: राजस्थान के अजमेर जनपद की बांदरसिंदरी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 2 करोड़ 7 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं। वहीं कार में सवार दो भाइयों अविनाश और अंकित से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि, वे कैश लेकर किशनगढ़ से जयपुर जा रहे थे। मामले की सूचना के बाद सीओ सिटी मनीष शर्मा भी बांदरसिंदरी थाने पहुंचे।

एसएचओ वीरेंद्र सिंह के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि, एक सफेद कलर की कार में हथियार ले जाए जा रहे हैं। इसके बाद अलर्ट हुई पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान किशनगढ़ की तरफ से एक कार आती दिखी। पुलिस ने कार को रुकवा कर ड्राइवर से पूछताछ की तो वो घबरा गया व सही जवाब नहीं दे पाया। बस यहीं से पुलिस का शक गहरा गया और कार की तलाशी ली तो उसमें से दो नोटों से भरे बैग मिले। इसके बाद पुलिस ने दोनों कार सवार भाइयों को हिरासत में लिया व नोटों के बैग और कार को जब्त कर लिया।

नोट गिनने के लिए मंगवाई मशीन

बांदरसिंदरी एसएचओ वीरेंद्र सिंह के मुताबिक, दोनों बैगों में भरा कैश गिनने के लिए पुलिस की नफरी कम पड़ गई। वहीं बैंकों में अवकाश होने के कारण नजदीक के ई-मित्र से नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी। बाद में मशीन के जरिए नोट गिने तो कुल 2 करोड़ 7 लाख का कैश निकला। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद आयकर विभाग भी एक्टिव हुआ है। वहीं पुलिस भी इनकम टैक्स महकमे के अधिकारियों के टच में है। विभाग की टीम बरामद किए गए कैश को लेकर जल्द जांच शुरू करेगी।

हवाला की रकम जयपुर ले जा रहे थे

सीओ सिटी के मुताबिक, आरंभिक पूछताछ में दोनों भाइयों ने रकम को हवाला की बताई है व इसे वे जयपुर देने जा रहे थे। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों युवकों ने यह राशि हवाला की बताई है। अब पुलिस इस मामले का पता लगाने में जुटी है कि, आखिर इतनी बड़ी रकम इन्हें किसने दी व जयपुर में ये किसे देने वाले थे। सीओ सिटी के मुताबिक, फिलहाल रकम को धारा 102 के तहत जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर कार को जब्त किया गया है। वहीं दोनों से पूछताछ जारी है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article