जयपुर

बदमाशों का दुस्साहस! गोली मारकर लूटी कार, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 01:33 PM IST

Jaipur Police: जयपुर में बदमाशों का दुस्साहस देखने को मिला। बदमाशों ने कार मालिक समझ ड्राइवर को किडनैप कर लिया। इसके बाद उसके पैर में गोली मार दी और कार लूटकर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुट गई है।

Image

जयपुर में बदमाशों ने कार चालक को गोली मारी, कार लेकर हुए फरार (प्रतीकत्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सेंट्रल पार्क से कार चालक को किया किडनैप
  • कार के मालिक समझकर गफलत में बदमाशों ने ड्राइवर का किया अपहरण
  • पैर में गोली मारने के बाद ड्राइवर को 25 किमी दूर फेंका

Jaipur News: जयपुर में गुरुवार रात मालिक समझकर गफलत में तीन बदमाशों ने कार चालक का किडनैप कर लिया। सेंट्रल पार्क से अपहरण करने का बाद ड्राइवर के पैर में गोली मार दी। बदमाशों ने 25 किमी दूर बगरू टोल के पास लहूलुहान हालत में ड्राइवर को फेंक दिया। ड्राइवर को गोली मारने के बाद बदमाश कार लूटकर फरार हो गए। जयपुर पुलिस ने सूचना मिलने के बाद नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

बता दें कि, पुलिस बदमाशों के पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने वारदात के जल्द खुलासे की उम्मीद जताई है। घायल ड्राइवर का इलाज चल रहा है।

चलती कार में मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि वैशाली नगर निवासी अरविंद के पैर में गोली मार दी गई है। वह एनर्जी सेक्टर में काम करने वाले नवीन सिंघल की कार के ड्राइवर है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, नवीन रोज की तरह शाम को सेंट्रल पार्क में घूमने गए हुए थे। रात करीब 8 बजे नवीन पार्क में टहल रहे थे और ड्राइवर अरविंद गेट के बाहर कार में बैठा हुआ था। इसी दौरान तीन बदमाश गलती से मालिक नवीन समझकर ड्राइवर अरविंद का अपहरण कर ले गए। रास्ते में इधर-उधर गाड़ी से घुमाने के दौरान अजमेर रोड की तरफ कार समेत उसे लेकर चले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने चलती कार में ही ड्राइवर अरविंद के पैर में गोली मार दी।

गलतफहमी होने का पता चलने पर कार से बाहर फेंका

बता दें कि, मालिक नवीन की जगह ड्राइवर अरविंद का किडनैप करने का पता चलने पर बदमाशों ने उसे रात करीब 10 बजे बगरू टोल के पास लहूलुहान हालत में फेंक दिया। इसके बाद कार को लूट ले गए। राहगीरों की सहायता से अरविंद ने मालिक नवीन से संपर्क कर घटना के बारे में बताया। अशोक नगर थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस की मदद से अरविंद को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे एसएमएस हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। एसएमएस हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article