Jaipur News: एक फिल्म आई थी, जिसका नाम था 'मिस टनकपुर हाजिर हो', फिल्म की कहानी थी कि एक भैंस को कोर्ट में पेश किया जाता है, ये फिल्मी कहानी राजस्थान में सच साबित हुई है। यहां जयपुर की एक अदालत में चोरी के केस में एक भैंस की पेशी हुई है। पिछले 11 साल से ये मामला चल रहा है और आगे भी चलते रहेगा। भविष्य में जरूरत पड़ने पर फिर से भैंस की पेशी हो सकती है।
क्या है मामला
एक विचित्र घटना में, एक भैंस को पहचान के लिए जयपुर के चौमू कोर्ट में पेश किया गया। करीब 10 साल पहले हरमाड़ा थाने में चोरी का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें तीन भैंसें गायब हो गई थीं। पुलिस ने दो भैंस बरामद करके मालिक को तब सौंप दी थी। दोनों में से एक भैंस कुछ साल बाद मर गई। एक अभी जिंदा है। जिसकी कोर्ट में पेशी हुई।
कोर्ट में भैंस की पेशी
मामले में गवाह को बयान के लिए अदालत में पेश होने के लिए बुलाया गया था। नोटिस मिलने के बाद भैंस के मालिक ने एक पिक-अप में डालकर भैंस को ले आया। जहां भैस की पहचान करवाई गई।
सरकारी वकील की अपील
मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट में सरकारी वकील ने अपील की थी कि पहचान के लिए भैंस को कोर्ट में पेश किया जाए, जिसके बाद कोर्ट ने भैंस को कोर्ट में लाने का आदेश दिया था।
चलता रहेगा मामला
ऐसा नहीं है कि भैंस की पेशी के बाद मामला खत्म हो गया है। इस मामले में अभी सुनवाई चलती रहेगी। चोरी के इस केस में 21 गवाह हैं, जिनमें से सिर्फ 5 की गवाही दर्ज हुई है, अभी 16 बचे हुए हैं। ऐसे में भविष्य में भैंस को फिर से कोर्ट में पेश किया जा सकता है। मामले की अगली सुनवाई 13 सितंबर को होगी।
