जयपुर

Jaipur: BSNL ऑफिस से केबल, बैटरी और डीजल चोरी, 20 से अधिक गांवों में इंटरनेट प्रभावित

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 07:34 PM IST

Jaipur BSNL Office : जयपुर के बीएसएनएल कार्यालय में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने कई कीमती सामनों पर हाथ साफ कर दिया है। इस चोरी के होने के बाद कई गावों की मोबाइल व इंटरनेट सेवा प्रभावित हो गई।

Image

जयपुर के बीएसएनएल कार्यालय में हुई चोरी, कई गांवों में इंटरनेट सेवा बाधित (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बीएसएनएल कार्यालय में 9 दिन में चोरी की दूसरी घटना
  • ढाई क्विंटल की केबिल भी चुरा ले गए चोर
  • इससे पहले भी चोर ले गए थे लाखों का सामान

Jaipur News: राजधानी जयपुर के रेनवाल कस्बे में बीएसएनएल कार्यालय में चोरों ने कॉपर केबल, डीजल व बैटरियों समेत लाखों का माल पार कर लिया। केबल व बैटरी चोरी होने से 20 गांवों की मोबाइल व इंटरनेट सेवा बंद हो गई। बीएसएनएल कार्यालय में इससे 9 दिन पहले भी चोरी हुई थी। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि कर्मचारी प्रकाश कुमावत को सर्वर डाउन का मैसेज आया था। जिस पर सुबह आकर देखा तो घटना की उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चोरों ने कार्यालय के 5 ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मेन गेट, स्विच रूम, पावर रूम, एमडीएफ और एसडीओटी के कमरे के ताले तोड़े। जिसके बाद करीब 150 से अधिक बोल्ट खोलकर कॉपर की करीब दो से ढाई क्विंटल केबल, दो बैटरियां व डीजल भी चोरी कर ले गए।

80 लीटर डीजल भी ले गए साथ

मिली जानकारी के अनुसार घटना को लेकर सब डिविजनल इंजीनियर नरेश कुमार ने बताया है कि वारदात को अंजाम देने के पीछे कोई ना कोई टेक्निकल माइंड का शातिर चोर शामिल है। जिसने अपनी जान जोखिम में डालकर बिजली के मकड़जाल से 150 एमएम की 10 मीटर लंबी 2 कॉपर वायर को चुरा लिया। 250 एमएम की 15 मीटर लंबी 4 कॉपर वायर भी साथ ले गए। इतना ही नहीं जनरेटर की 2 बड़ी बैटरियां व 80 लीटर डीजल सहित अन्य कई कीमती सामान पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

बैंक व सरकारी दफ्तरों की सेवाएं रहीं बाधित

बता दें कि बीएसएनएल कार्यालय में चोरी की वारदात के बाद संबंधित इलाकों में मोबाइल व इंटरनेट सेवा ठप हो गई। जिससे करीब 20 हजार मोबाइल उपभोक्ता व 850 इंटरनेट ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। किसी तरह सेवा को बहाल की गई है। ब्रॉडबैंड सेवाएं बाधित होने के बाद बैंकों, सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों के कामकाज भी प्रभावित रहे। कस्बे के बीएसएनएल कार्यालय में जियो का पावर प्लांट और टावर भी लगा है। स्विच रूम में एक ही जगह पर बीएसएनएल व जियो की केबल डाली गई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चोरों ने केवल बीएसएनएल की केबल व बैटरियां ही चोरी की, जियो के पावर प्लांट से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई थी। 9 दिन पहले भी चाेरों ने बीएसएनएल की केबल सहित अन्य लाखों का सामान चुराया था, जिसकी कीमत भी करीब 4 लाख रुपए बताई गई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'