जयपुर

झगड़ें में बीच-बचाव करना पड़ा भारी, जयपुर में फल सब्जी विक्रेता की हत्या, व्यापारियों का फूटा गुस्सा

जयपुर के झोटवाड़ा थाना क्षेत्र में एक फल सब्जी विक्रेता की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। कुछ युवकों में झगड़े के दौरान वह बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहा था। तभी उसकी हत्या हो गई। इस घटना के बाद व्यपारियों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया।

Image

फल सब्जी विक्रेता की कार से कुचलकर हत्या

KEY HIGHLIGHTS
  • फल सब्जी विक्रेता को कार से कुचला
  • झगड़ा कर रहे युवक गिरफ्तार
  • कार का ड्राइवर फरार

Jaipur News: जयपुर में एक फल सब्जी विक्रेता को विवाद के दौरान बीच बचाव करना भारी पड़ गया। इस कारण उसकी हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद व्यापारियां का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रदर्शन किया। पुलिस ने झगड़ा कर रहे युवकों को हिरासत में ले लिया है। इस मामले की जांच कर रही है।

गाड़ी से कुचलकर हत्या

यह घटना झोटवाड़ा थाना क्षेत्र की है। जहां शराब की बात पर कुछ युवकों में विवाद हो गया। इस दौरान बनवारी नाम के व्यक्ति ने बीच बचाव करने की कोशिश की। इसी दौरान गाड़ी से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। बनवारी फल और सब्जी की दुकान चलाते थे।

व्यापारियों ने की दुकानें बंद

इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने दादी का फाटक के आसपास दुकान बंद करी दी और प्रदर्शन किया। झोटवाड़ा थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने विवाद में शामिल युवकों को हिरासत में ले लिया है और कार चालक की तलाश की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article