जयपुर

जयपुर: रुई की आड़ में ले जा रहे थे नशा, लाखों का डोडा पोस्त बरामद, ऐसे आए पकड़ में नशे के सौदागर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 05:10 PM IST

Jaipur: जयपुर अपराधा शाखा की सीएसटी टीम ने इनपुट मिलने के बाद अजमेर में दबिश देकर डोडा-पोस्त से भरा ट्रक पकड़ा है। ट्रक में रुई के बोरों के आड़ में 320 किलो डोडा-पोस्त तस्करी के जरिए मध्य प्रदेश से जोधपुर ले जाया जा रहा था। लीलाराम और धन्नाराम को अरेस्ट किया है। बरामद किए गए डोडा-पोस्त की इस समय बाजार में कीमत करीब 13 लाख रुपए है।

Image

जयपुर क्राइम ब्रांच टीम ने 13 लाख के डोडा-पोस्त समेत दो तस्करों को दबोचा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नशे के सौदागर डोडा-पोस्त मध्य प्रदेश से तस्करी के जरिए जोधपुर ले जा रहे थे
  • बरामद किए गए डोडा-पोस्त की बाजार में कीमत करीब 13 लाख रुपए
  • डोडा-पोस्त तस्कर लीलाराम, धन्नाराम को किया अरेस्ट

Jaipur: राजधानी जयपुर की अपराध शाख ने नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए काफी मात्रा में नशे की खेप पकड़ी है। अपराधा शाखा की सीएसटी टीम में इनपुट मिलने के बाद अजमेर में दबिश देकर डोडा-पोस्त से भरा ट्रक पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक ट्रक में रुई के बोरों की आड़ में 320 किलो डोडा-पोस्त की तस्करी के जरिए ले जाया जा रहा था।

दबोचे गए दोनों नशे के सौदागर डोडा-पोस्त मध्य प्रदेश से तस्करी के जरिए जोधपुर ले जा रहे थे। बहरहाल दोनों इंटर स्टेट तस्कारों से अपराध शाखा की टीम पूछताछ कर ये पता लगाने में जुटी है कि, इनके गिरोह में और कौन लोग शामिल हैं। डीसीपी अपराध परिस देशमुख के मुताबिक, डोडा-पोस्त तस्करी के आरोप में लीलाराम (55) निवासी गांव मेहाड़ा जनपद झुंझुनूं और धन्नाराम (36) निवासी गांव बनाड़ जनपद जोधपुर को अरेस्ट किया गया है।

ऐसे पकड़ में आए आरोपी

डीसीपी परिस देशमुख के मुताबिक, सीएसटी टीम के कांस्टेबल महेन्द्र कुमार को ट्रक में भरकर डोडा- पोस्त की तस्करी का इनपुट मिला था। इसके बाद एसीपी खलील अहमद की अगुवाई में क्राइम ब्रांच की टीम ने अजमेर में दबिश दी। इसके बाद टीम ने अजमेर के सावर थाना इलाके में खारी नदी पुलिया के पास एक संदिग्ध ट्रक को पकड़ा। टीम ने ट्रक की तलाशी ली तो रूई के बोरों की आड़ में डोडा-पोस्त भरा मिला। इसके बाद टीम ने दोनों अंतर्राज्जीय तस्करों को धर लिया। वहीं टीम ने ट्रक सहित उसमें मिला 320 किलो डोडा-पोस्त भी जब्त कर लिया।

ये है इनकी तस्करी का तरीका

पुलिस के मुताबिक दोनों तस्करों ने पूछताछ में बताया कि, ट्रक लीलाराम का है। आरोपी महाराष्ट्र से रुई भरकर नीमराणा लेकर जाते है। इसी रुई के बोरों की आड़ में डोडा-पोस्त की एमपी से तस्करी कर जोधपुर ले जाते हैं। आरोपी महीने में दो से तीन बार चक्कर लगाते हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, वे डोडा- पोस्त 4 हजार केजी की दर से खरीद कर जोधपुर में 8 हजार रुपए किलो बेचते हैं। पुलिस द्वारा बरामद किए गए डोडा-पोस्त की इस समय बाजार में कीमत करीब 13 लाख रुपए है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article