Jaipur: राजधानी जयपुर के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है। गुलाबी नगरी का अब सीधा संपर्क गुजरात के अहमदाबाद से हो जाएगा। इसे लेकर रेल मंत्रालय ने जयपुर- असारवा (अहमदाबाद) सुपरफास्ट एक्सप्रेस के संचालन की घोषणा 3 मार्च से की है। गौरतलब है कि, उदयपुर-अहमदाबाद रूट पर किए गए आमान परिवर्तन के बाद इस ट्रेक पर रेल में सफर करने वाले पैसेंजर्स की सुविधाओं में बढ़ोतरी की दरकार महसूस की जा रही थी।
यही वजह है कि, रेलवे ने इस मार्ग पर जयपुर असारवा सुपरफास्ट गाड़ी चलाने का निर्णय किया है। इससे अब जयपुर, उदयपुर अहमदाबाद का सीधा जुड़ाव हो जाएगा। वहीं जयपुर से निकलने के बाद फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, भीलवाड़ा, चन्देरिया, मावली, राणाप्रताप नगर, उदयपुर, जावर, डूंगरपुर, शामलाजी रोड, हिम्मतनगर, नांदोल दहेगाम व सरदार ग्राम आदि रेलवे स्टेशनों के लोगों को इसका फायदा मिलेगा।
