Gold - Silver Price Today 23 November 2022 in Jaipur: राजधानी जयपुर में लोग पारंपरिक आभूषणों के साथ ही आधुनिक डिजाइनों के स्वर्ण आभूषण खरीद रहे हैं। त्योहार, विवाह के अवसर या फिर घर में कोई छोटा सा उत्सव स्वर्ण आभूषण देने की परंपरा यहां पर सदियों से चली आ रही है। यही वजह है कि, राजधानी में सोने की बिक्री ज्यादा होती है। शादियों का सीजन शुरू हो चुका है।
ऐसे में जयपुर में सोने की खरीद करने वालों के लिए अच्छी खबर ये है कि, इस सप्ताह में लगातार गोल्ड की कीमतों में गिरावट जारी है। ऐसे में गोल्ड परचेजिंग के नजरिए से ग्राहकों के लिए ये समय काफी बेहतर है। जयपुर बुलियन मार्केट की मानें तो बुधवार को यानी की 23 नवबंर को दिल्ली के मुकाबले राजधानी में सोने के भावों में भारी कमी आई है। जहां दिल्ली में बुधवार को 22 कैरेट गोल्ड के प्रति 10 ग्राम 48400 भाव हैं, वहीं जयपुर में भी सोना इन्हीं भावों पर रहा। वहीं जयपुर के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे। वहीं, चांदी के दामों में गत दिनों के मुकाबले आई गिरावट के साथ बुधवार को 61,200 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
बता दें कि, सोने का भाव वर्ष 2020 के अगस्त महीने में अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। उस समय 22 कैरेट सोने का भाव 55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। उसके बाद से उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ पाया। पिछले तीन दिनों से लगातार सोने के भाव में गिरावट जारी है। 23 नवंबर को बाजार में 22 कैरट सोने का भाव 48,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह अपने ऑल टाइम हाई रेट की तुलना में करीब 7,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक टूट चुका है।
