Bhilwara Fire: राजस्थान के भीलवाड़ा में नेशनल हाईवे 79 पर चलते ट्रक में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना मांडल के राइसिंगपुरा की है। कंटेनर में आग लगने की सूचना मिलते ही नानकपुरा पुलिस और दमकल अधिकारियों को दी गई। दमकल के अधिकारियों ने 6 घंटे से अधिक का समय लगाकर आग पर काबू पाया गया। आग की घटना से सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। हालांकि इस हादसे में जानमाल की कोई हानि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, ट्रक में पार्सल के साथ-साथ गैस सिलेंडर भी भरे पड़े थे। कहा जा रहा है कि समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो फिर यहां जयपुर के समान एक बड़ा हादसा हो सकता था। कंटेनर में ऑक्सीजन के लगभग 10 से 15 सिलेंडर थे। जिसमें से 9 सिलेंडर फट गए। गैस सिलेंडर फटने के कारण कंटेनर के परखच्चे उड़े गए। आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही सड़क किनारे लगे जाम भी शुरू हो गया है और ट्रैफिक खुलने लगा है।
जयपुर
भीलवाड़ा में चलता कंटेनर बना आग का गोला, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Apr 17, 2025, 06:37 PM IST
