जयपुर

Jaipur: हवामहल विधानसभा में 60 लाख के विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास, बनेंगे आयुष्मान आरोग्य मंदिर

हवामहल विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए गुरुवार को लगभग 60 लाख रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने शास्त्री नगर और गंगापोल क्षेत्र में सामुदायिक भवनों तथा अन्य निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया।

Image

उद्धाटन करते विधायक बालमुकुंदाचार्य

Photo : Twitter

Jaipur News: 12 जून को जयपुर के हवामहल विधानसभा क्षेत्र में लगभग 60 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने शास्त्री नगर और गंगापोल क्षेत्र में सामुदायिक भवनों और अन्य निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया।

वार्ड 17 में श्याम मंदिर पार्क, हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 5, शास्त्री नगर और 62 क्वार्टर्स क्षेत्र में सामुदायिक भवनों का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा, व्यास कॉलोनी, बेरिया बस्ती शास्त्री नगर में एक सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया। वार्ड 22 में धानका समाज बगीची, गंगापोल में 6.86 लाख की लागत से चबूतरा, चारदीवारी और टीनशेड निर्माण का कार्य शुरू किया गया।

व्यास कॉलोनी में मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत स्वीकृत शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (डिस्पेंसरी) का भी लोकार्पण किया गया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार का उद्देश्य है कि आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़े। विधायक ने यह भी बताया कि सामुदायिक भवनों के निर्माण से स्थानीय लोगों को सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर जगह मिलेगी।

सामुदायिक भवनों के निर्माण से स्थानीय लोगों को सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिनमें शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष जुगल किशोर साहू, पोंड्रिक मंडल अध्यक्ष प्रेम सैनी, और अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article