Jaipur News: प्रताप नगर चौपाटी के पास सिगमा बार में शनिवार रात 12 बजे के आसपास बिलिंग के दौरान एक विवाद हो गया। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बार में 70 हजार रुपये लूट और फायरिंग हुई है लेकिन पुलिस के पहुंचने पर मामला कुछ और ही निकला।
क्या हुआ था विवाद?
मिली जानकारी के अनुसार, सिरौली के रहने वाले कुछ युवक सिगमा बार में पार्टी करने आए थे। इनमें मधुसुदन, एकेमीणा और माधव मीणा समेत उनके बाकी साथी काली स्कॉर्पियो से आए थे। बार के बाउंसर प्रदीप से उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने बार के दो बाउंसरों पर अपनी गाड़ियों से टक्कर मार दी। बार संचालक और कर्मचारी बदमाशों का पीछा करते हुए उन्हें रिंग रोड पर पकड़ने में सफल रहे। हालांकि दोनों पक्षों के बीच वहां भी विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी युवक फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस की प्रतिक्रिया और जांच
प्रताप नगर थाना प्रभारी मनोज बैरवाल ने बताया कि मामले की शिकायत बार के बाउंसर बंटी जाट ने दर्ज कराई है, जिनके साथ कवि शर्मा भी थे। पुलिस ने लूट की किसी घटना को पूरी तरह नकार दिया है और इसे आपसी विवाद बताया है। मामले की जांच जारी है। बार संचालक पिंटू गुर्जर का कहना है कि उन्होंने 11:55 बजे ही बार बंद कर दिया था और बाद में जो कुछ हुआ उसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
