जयपुर

Video: कोटा में रावण दहन के दौरान हाथी हुआ बेकाबू, बैरिकेड फांदकर भागे लोग; वीडियो वायरल

दशहरे के उत्सव के दौरान राजस्थान के कोटा में एक घटना ने लोगों को चौंका दिया। रावण दहन के समय एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया, जिससे वहां मौजूद भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई, जो राहत की बात रही। देखिए वीडियो।

Image

पटाखों की आवाज से बेकाबू हुआ हाथी

Photo : Times Now Digital

Kota Viral Video: राजस्थान के कोटा में दशहरे के अवसर पर रावण दहन के दौरान एक हाथी के बेकाबू होने का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में लोग हाथी के अचानक बिदकने पर अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। भीड़ में महिलाएं और बच्चे भी थे लेकिन गनीमत रही कि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

हाथी पर काबू पाया गया

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महावत ने तुरंत स्थिति को संभाला और हाथी को काबू में किया। हालांकि इस दौरान लोग बैरिकेड्स को फांदकर भागते नजर आए और कई लोग बैरिकेड पर गिर भी गए। यह घटना उस वक्त हुई जब रावण के कुनबे में से मेघनाद के पुतले का दहन हो रहा था। यहां लोगों की संख्या देखते हुए भगदड़ की आशंका भी थी लेकिन गनीमत रही कि स्थिति बिगड़ने से पहले सब काबू में आ गया।

पटाखों के धमाके से बेकाबू हुआ हाथी

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हाथी के बेकाबू होने की वजह पुतले के दहन के दौरान पटाखों के जोरदार धमाके थे। इससे हाथी डर गया और भीड़ में हलचल मच गई। लोगों ने तेजी से अपने आपको सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस घटना के बाद महावत और अन्य कर्मचारियों की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article