जयपुर

Rajasthan News: राजस्थान में Earthquake से कांपी धरती, पाली में देर रात महसूस हुए भूकंप के झटके

राजस्थान के पाली में देर रात करीब 1:29 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 दर्ज की गई। इससे पहले शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में भी भूकंप आया था।

Image

राजस्थान में भूकंप (फोटो साभार - ट्विटर)

Rajasthan Earthquake: राजस्थान में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार 6 अप्रैल को करीब 1 बजकर 29 मिनट पर पाली में भूकंप के झटके महसूस हुए। इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता मापी गई है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

जम्मू कश्मीर में भूकंप

राजस्थान से पहले जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को भूकंप के झटके आए थे। यहां एक बार नहीं बल्कि दो बार भूकंप से धरती हिली। जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को सुबह और रात में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां सुबह के समय डोडा में भूकंप महसूस हुआ। वहीं रात में करीब 11 बजे किश्तवाड़ में भूकंप आया।

हिमाचल में भी डोली धरती

जम्मू कश्मीर और राजस्थान से पहले हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। हिमाचल में एक दिन पहले गुरुवार को भूकंप आया। हिमाचल में हमीरपुर, चंबा, कुल्लू समेत आसपास के इलाकों में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस हुए। यहां कुछ इलाकों में हल्के झटके और कुछ इलाकों में तगड़े झटकों को दो बार महसूस किया गया। लोगों के अनुसार गुरुवार को करीब 9:33 और 9:36 बजे भूकंप के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article