दुबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-195 में एक महिला क्रू मेंबर के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। यह घटना तब हुई जब एक नशे में धुत यात्री ने महिला क्रू मेंबर को बार-बार बुलाकर गलत टिप्पणियाँ कीं। महिला क्रू मेंबर ने इस दुर्व्यवहार की जानकारी अन्य स्टाफ को दी, जिसके बाद फ्लाइट स्टाफ ने इस मामले को गंभीरता से लिया। जब फ्लाइट जयपुर में लैंड हुई, तो स्टाफ ने सीआईएसएफ के जवानों की मदद से उस यात्री को पकड़कर एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने यात्री से पूछताछ शुरू कर दी है।
महिला क्रू मेंबर ने इस घटना की लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। यह घटना एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुरक्षा और यात्रियों के व्यवहार के प्रति गंभीरता को उजागर करती है। लिहाजा, पैसेंजर के साथ स्टॉफ की सुरक्षा का ख्याल रखना होगा।
