Dausa News: राजस्थान के दौसा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं शामिल थीं।
यह दुर्घटना नेशनल हाईवे 21 पर उस समय हुई जब आरटीओ कार्यालय के सामने आरटीओ दल ने जांच के लिए एक ट्रक को रोका।
उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सीधे उस ट्रक से जा टकराई, जिससे कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।
