जयपुर

जोधपुर में बजरी माफिया का आतंक, कांस्टेबल को डंपर से कुचला; मौत

राजस्थान के जोधपुर में कार्यरत कांस्टेबल को बजरी माफिया ने डंपर से कुचल दिया, जिससे उनकी मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Image

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में कार्यरत कांस्टेबल सुनील खिलेरी की बजरी माफियाओं द्वारा डंपर से कुचलने के बाद मंगलवार देर रात मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद बुधवार को जोधपुर पुलिस लाइन ग्राउंड में उन्हें अंतिम सलामी दी गई और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह, डीसीपी ईस्ट आलोक श्रीवास्तव, डीसीपी वेस्ट राज ऋषिराज वर्मा सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

अवैध बजरी खनन के खिलाफ ड्यूटी पर थे तैनात

घटना दो दिन पहले लूणी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई, जब सुनील खिलेरी अवैध बजरी खनन माफिया के खिलाफ ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान बजरी माफियाओं से जुड़े कुछ लोगों ने उन पर डंपर चढ़ा दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण सुनील को बचाया नहीं जा सका। उनकी मौत से जोधपुर पुलिस और उनके परिवार में शोक की लहर है।

पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह ने बताया कि सुनील खिलेरी एक नन्हे सिपाही थे, जिन्होंने कर्तव्यनिष्ठता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। हमने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की संपत्तियों की जांच शुरू हो गई है और उनकी खनन से संबंधित जमीन को जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। इसके अलावा, लूणी क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े सभी लोगों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। सुनील खिलेरी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव लोहावट में किया जाएगा। उनकी मृत्यु से पुलिस विभाग का माहौल गमगीन है। पुलिस कमिश्नर ने कहा, "हम सुनील के परिवार के साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें