जयपुर

Baran Accident News: कार और पिकअप की टक्कर से दर्दनाक हादसा, चार लोगों ने गंवाई जान

Baran News Today in Hindi (बारां की खबर):राजस्थान के बारां जिले में एक कार खड़े पिकअप वाहन से टकरा गई। जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई।

Image

फाइल फोटो

Baran Accident News: राजस्थान के बारां जिले में कोटा-शिवपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार की खड़े पिकअप वाहन से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा शनिवार रात हुआ। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सभी ने दम तोड़ दिया।

हादसे में मृतकों की पहचान

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान लखनऊ के रहने वाले नमन कुमार चतुर्वेदी (27) और जया शर्मा (25), गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली अंशिका मिश्रा (25) और दिल्ली के रहने वाले राहुल प्रकाश (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम मृतकों के परिजनों के पहुंचने के बाद कराया जाएगा।

जैसलमेर के दामोदरा गांव में पलटी कार

राजस्थान के जैसलमेर से भी एक सड़क हादसे में एक युवक ने जान गंवा दी। शनिवार रात को जिले के एक गांव में कार पलटने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान चंद्रवीर गहलोत (21) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात दामोदरा गांव के पास सैम रोड पर हुई जब गहलोत एक समूह के साथ एक रिसॉर्ट से लौट रहे थे। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में गहलोत की मौत हो गई और कार में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों में से एक की हालत गंभीर है और उसे बेहतर इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article