जयपुर

Jaipur: 'होटल में बम...', ईमेल से दो प्रमुख होटलों को मिली धमकी; तीन मंत्री भी रहे मौजूद

Bomb Hoax Threat: जयपुर के दो प्रमुख होटलों में शनिवार को व‍िस्‍फोटक होने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई और इन होटलों को खाली करवाया गया। शहर में स्थित ‘हॉलिडे इन होटल’ को आज सुबह ईमेल के माध्यम से परिसर में बम होने की धमकी मिली।

Image

होटलों की गहन जांच में जुटी पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Bomb Hoax Threat: जयपुर के दो प्रमुख होटलों में शनिवार को व‍िस्‍फोटक होने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई और इन होटलों को खाली करवाया गया। शनिवार को जब यह धमकी भरा ईमेल मिला उस समय राज्य सरकार के तीन मंत्री एक होटल में कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। हालांकि, होटल की गहन तलाशी ली गई,, लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

क्या है पूरा मामला?

शहर में स्थित ‘हॉलिडे इन होटल’ को आज सुबह ईमेल के माध्यम से परिसर में बम होने की धमकी मिली। उस समय वहां एक कार्यक्रम चल रहा था। इसके मेहमानों में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, उद्यमिता मंत्री के.के. बिश्नोई और सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक शामिल थे।

पुलिस ने क्या कुछ बताया

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मंत्री बेढम को कार्यक्रम के दौरान धमकी के बारे में बताया गया। उन्होंने कार्यक्रम में होटल को खाली करने की घोषणा की। इसके तुरंत बाद तीनों मंत्री वहां से चले गए। अतिरिक्त उपायुक्त (दक्षिण) ललित शर्मा ने बताया कि बम और स्वान दस्ते ने होटल की गहन तलाशी ली लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

इसके कुछ ही देर बाद, दिल्ली रोड पर स्थित ‘रैफल्स होटल’ को ईमेल के जरिए ऐसी ही धमकी मिली। आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) और बम निरोधक दस्ते की टीम दोनों जगहों पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर मेहमानों और होटल के कर्मचारियों को बाहर निकाला गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान