जयपुर

जयपुर के बगरू में डीजल चोरी का मामला, HPCL की पाइपलाइन में 7वीं सेंधमारी करते पकड़ा गया गिरोह

डीएसटी वेस्ट और बगरू थाना पुलिस ने दहमीकलां के पास एचपीसीएल कंपनी की पाइपलाइन से डीजल चोरी करने के मामले का पर्दाफाश किया है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए सुरंग खोदी गई थी। पुलिस ने मौके पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और चोरी किए गए डीजल से भरे ड्रम, एक पिकअप वाहन तथा सुरंग खोदने में उपयोग किए गए औजार बरामद किए हैं।

Image

HPCL की पाइपलाइन से डीजल चोरी का मामला

Photo : Times Now Digital

जयपुर के डीएसटी वेस्ट और बगरू थाना पुलिस ने दहमीकलां के पास एचपीसीएल की पाइपलाइन से डीजल चोरी के मामले का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने राजेश उरांग (45) को गिरफ्तार किया, जो दिल्ली के एक संगठित तेल चोर गिरोह का सदस्य बताया जा रहा है। यह गिरोह पिछले 17 वर्षों से सक्रिय है और बगरू क्षेत्र में एचपीसीएल पाइपलाइन में यह उनकी सातवीं सेंधमारी मानी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, गिरोह के सदस्य मिनरल वाटर सप्लाई करने के बहाने डीजल चोरी कर रहे थे। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार के अनुसार, 6 जून को पाइपलाइन में डीजल का प्रेशर अचानक कम हो गया, जिससे चोरी की संभावना की जानकारी मिली। इसके बाद, एसीपी बगरू हेमेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम बनाई गई। जांच के दौरान, पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की पहचान की और तीन दिन तक निगरानी रखी।

अंत में, राजेश उरांग को गिरफ्तार किया गया, जिसने बताया कि यह चोरी श्रवण सिंह उर्फ सरदार और उसके साले धर्मेंद्र वर्मा द्वारा की जा रही थी। गिरोह के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं, जिनमें 2008 से लेकर अब तक राजस्थान और हरियाणा में एचपीसीएल की पाइपलाइनों में सेंध लगाने के आरोप शामिल हैं। पुलिस अब अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article